Armaan Malik को बाहर निकालने पर क्यों अड़े Abhishek? थप्पड़ कांड को लेकर विशाल को दी सलाह

Abhishek Malhan on Armaan Malik & Vishal Pandey Slap Controversy: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों खूब बवाल हो रहा है। हाल ही में विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच हुए थप्पड़ कांड ने काफी सु्र्खिया बटोरीं। अब इसी को लेकर अभिषेक मल्हान का भी रिएक्शन आया है। क्या कुछ कहा है बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप ने इस रिपोर्ट में जानिए।

Abhishek Malhan on Armaan Malik & Vishal Pandey Slap Controversy

Abhishek Malhan on Armaan Malik & Vishal Pandey Slap Controversy

विज्ञापन

Abhishek Malhan on Armaan Malik & Vishal Pandey Slap Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 के रनर अप अभिषेक मल्हान इन दिनों ईशा मालवीय के साथ अपने म्यूजिक वीडियो ‘जोर से बरसात हुई’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक मल्हान आजकल कई इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी बीत अभिषेक मल्हान से पूछा गया बिग बॉस ओटीटी 3 के बारे में, शो में अभी कुछ दिन पहले विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच थप्पड़ कांड हुआ था जिसे लेकर काफी बवाल मचा। विशाल पांडे को अरमान मलिक ने थप्पड़ मार दिया था जिसपर अब अभिषेक मल्हान ने अपना रिएक्शन दिया है।

‘अरमान को बेघर होना चाहिए था’

अभिषेक मल्हान ने इस बारे में कहा कि इस कॉन्ट्रोवर्सी पर पूछेंगे तो मैं यहीं कहूंगा कि घर का अहम नियम टूटा है और रूल रूल होता है चाहे वो किसी भी हालात में टूटा है। अगर घर का नियम है कि कोई किसी पर हाथ नहीं उठा सकता तो इसमें जरा भी शक नहीं है कि अरमान मलिक को तुरंत एलिमिनेट होना चाहिए। टीआरपी के चक्कर में ऐसा भी क्या, हमें थप्पड़ का क्लिप मिल गया, लोग इस पर रील्स बना रहे हैं।

विज्ञापन

अरमान को अभिषेक ने बताया विलेन

अब हम अरमान को बाहर निकाल सकते हैं क्योंकि वो घर का विलेन है तो ऐसे में टीआरपी का क्या होगा अगर अरमान घर से बाहर आ गया तो। अभिषेक ने कहा मैं कसम से कहूं तो कोई मुझे ऐसे हाथ नहीं लगा सकता, कोई हाथ लगाकर तो देखे, अगर कोई हाथ भी लगा देता तो उल्टा उसे भी पड़ता। चाहे वो कितने भी लोग क्यों ना हो। जो चीज गलत है वो गलत है। सामने से भी थप्पड़ खिलाओ फिर चाहे दोनों को घर से बेघर कर दिया जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अभिषेक ने कहा अरमान ने विशाल को थप्पड़ मार दिया अब या तो अरमान मलिक को शो से बाहर निकालो या फिर विशाल को भी अरमान को थप्पड़ मारने दो। विशाल को जब अरमान ने थप्पड़ मारा तो विशाल के पास भी हाथ थे। वो भी अरमान को मार सकता था लेकिन उसने नहीं मारा। भाई मार दे तू भी तेरे को भी शो से बाहर नहीं निकालेंगे।

विज्ञापन

ईशा मालवीय ने की बिग बॉस की निंदा

अभिषेक के साथ-साथ एक इटंरव्यू में ईशा मालवीय ने भी बिग बॉस की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने भी अरमान मलिक के थप्पड़ मारने को बहुत गलत बताया। उन्होंने कहा ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां कोई थप्पड़ खाने तो जा नहीं रहा।

विज्ञापन

बिग बॉस में 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट

फिलहाल बिग बॉस के घर में 12 लोग रह रहे हैं। इस हफ्ते बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है, जिसमें सना मकबूल, अरमान मलिक, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया, अदनान शेख, विशाल पांडे और लवकेश कटारिया का नाम शामिल है। खबरें हैं कि इस बार वीकेंड का वार पर डबल एविक्शन होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ