---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 Promo Out: ‘बिग बॉस 20’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, प्रोमो में सलमान खान का दिखा स्वैग

Bigg Boss 20 Promo Out: 'बिग बॉस 20' का प्रोमो रिलीज हो चुका है. शो के प्रोमो में सलमान खान स्वैग भरे अंदाज में नजर आए. वहीं शो की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. चलिए जानते हैं शो कब रिलीज होने जा रहा है.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20 Promo Out: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का ऑफिशियल ऐलान हो गया है. मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी कर दिया है. इस प्रोमो में सलमान खान फुल स्वैग में हाथों में घोड़े की लगाम पकड़े नजर आ रहे हैं. इससे ये तो तय है कि हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं शो की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है. सितंबर में ही ‘बिग बॉस 20’ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर दस्तक देने जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर फैंस के बीच और क्रेज बढ़ गया है.

शो का प्रोमो रिलीज

जियोहॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो रिलीज किया गया है. इस प्रोमो में सलमान खान फुल काउबॉय स्टाइल में नजर आ रहे हैं. हाथों में घोड़े की लगाम पकड़े सलमान खान का फुल स्वैग दिख रहा है. प्रोमो में सलमान खान बोलते हैं, ‘जो करण-अर्जुन में हुआ था, वो अब ‘बिग बॉस’ में दोबारा होगा. तथास्तु.’ सोशल मीडिया पर ये प्रोमो रिलीज होते ही छा गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra का ‘मामा’ और ‘मामासिता’ अंदाज देख क्या बोले यूजर्स? वायरल वीडियो पर लोगों ने दी राय

कब होगा शो का प्रीमियर?

वहीं शो की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. ‘बिग बॉस 20’ रियलिटी शो 6 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है. इस शो को आप कलर्स टीवी के साथ-साथ जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. शो के प्रोमो के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘एक से भले दो. बिग बॉस 6 सितंबर से कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है.’ अब फैंस की एक्साइटमेंट शो को लेकर और तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर देखें ये टॉप 5 थ्रिलर फिल्में, ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर है हर कहानी!

---विज्ञापन---

कंटेस्टेंट्स के नाम नहीं हुए रिवील

सलमान खान के इस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट्स का नाम अभी तक रिवील नहीं हुआ है. जल्द ही शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी आउट हो जाएंगे. हर बार की तरह इस बार भी शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के जाने-माने सितारे ऑडियंस को अपने गेम शो से एंटरटेन करते नजर आएंगे. वहीं बता दें ‘बिग बॉस 19’ का टैग गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था. साथ ही 19वें सीजन को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस शो को फैंस कितना पसंद करते हैं.

First published on: Aug 04, 2026 01:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola