Mirzapur: The Movie पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई? टिकट के प्राइज ने उड़ाए होश

Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग कर सकती है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितना कमाएगी?

Mirzapur: The Movie

'मिर्जापुर: द मूवी' करेगी शानदार ओपनिंग. image credit- pankaj instagram

Mirzapur: The Movie: पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर लोगों में अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म की रिलीज में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में इसको लेकर चर्चा भी तेज हो गई है. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म के टिकट की कीमत कितनी है और ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

विज्ञापन

शहरों में अलग-अलग कीमत

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है और ये अपनी रिलीज से पहले लगातार कमाई करने में लगी हुई है. इसी बीच फिल्म के टिकट की कीमत की बात करें तो NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे शहरों में फिल्म के टिकट अलग-अलग कीमतों पर बिक रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म के टिकट की कीमत

सामान्य शो के टिकट करीब 150 रुपये से शुरू हो रहे हैं और प्रीमियम शो की कीमत बहुत ही ज्यादा है. नोएडा के DLF Mall of India में नाइट शो का एक टिकट 1800 रुपये तक लिस्ट किया गया है. हालांकि, 1800 रुपये की कीमत हर शो या हर शहर की सामान्य टिकट कीमत नहीं है.

पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

इसके अलावा मुंबई में हाईएस्ट टिकट प्राइस 1140 रुपये है. वहीं, दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों में टिकट के हाईएस्ट प्राइज 940-1140 रुपये के बीच है. इसी के साथ अगर फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो, Sacnilk के अनुमान के मुताबिक फिल्म भारत में पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर सकती है.

विज्ञापन

फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद

वहीं, अगर एडवांस बुकिंग और वीकेंड की डिमांड उम्मीद से ज्यादा रही तो ये फिल्म 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है. एडवांस बुकिंग की शुरुआत को देखते हुए ट्रेड अनुमान ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जता रहे हैं. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन करती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

गौरतलब है कि अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आएंगे. इनके अलावा इस फिल्म में रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार भी देखने को मिलेंगे. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करती है, जो इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ