Rashmika Mandanna की 'मैसा' की रिलीज डेट का ऐलान, कब थिएटर्स में आएगी ये पैन इंडिया फिल्म?
Mysaa Release Date Reveal: मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?
'मैसा' की रिलीज डेट का ऐलान. image credit- Rashmika Mandanna instagram
Mysaa Release Date Reveal: मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं. रश्मिका की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि रश्मिका की ये फिल्म कब रिलीज होगी और इसके लिए अभी और कितना इंतजार करना होगा. आइए जानते हैं फिल्म की रिलीज डेट के बारे में…
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना ने शेयर की जानकारी
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में रश्मिका ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए रश्मिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘मैसा’, गुस्सा, दर्द, दिल का दर्द, गम, हिम्मत, हौसला, वो ताकत और तूफान जिसकी आपको उम्मीद नहीं होती- यही है Mysaa.
रश्मिका ने आगे लिखा कि 27.11.26 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में. इसका मतलब साफ है कि रश्मिका की फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज में अभी समय है और इसे नवंबर के महीने में आखिर में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना जबरदस्त इंटेंस अवतार में नजर आने वाली हैं और ये फिल्म पैन इंडिया फिल्म है, जिसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा.
रश्मिका का किरदार
रश्मिका मंदाना हर एक किरदार में ढलने के लिए मशहूर हैं. ऐसे में उनके इस फिल्म के लुक को देखकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म के लिए फैंस अभी से एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. जानकारी की मानें तो सुनने में आया है कि फिल्म में रश्मिका जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी.
विज्ञापन
एक्ट्रेस को लगी थी चोट
गौरतलब है कि इसी फिल्म के सेट पर एक्शन और डांस सीक्वेंस फिल्माते समय बीते महीने रश्मिका मंदाना को चोट भी लग गई थी. इस दौरान एक्ट्रेस के कूल्हे में गंभीर चोट लगी थी और अभिनेत्री को सर्जरी करानी पड़ी थी. हालांकि, अब रश्मिका ठीक हैं और रिकवर कर चुकी हैं.
जल्द काम पर वापसी करेंगी रश्मिका
बता दें कि रश्मिका मंदाना, कूल्हे की चोट और सर्जरी के बाद बीत महीने से ही घर पर आराम कर रही हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने कमबैक की जानकारी दी है. अभिनेत्री का कहना है कि वो जल्द ही अपने काम पर वापसी करेंगी.
विज्ञापन
रविंद्र पुल्ले ने किया है निर्देशन
वहीं, अगर रश्मिका की इस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुल्ले ने किया है. फिल्म को अनफॉर्मूला फिल्म्स के प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म की कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म रिलीज के बाद कैसा परफॉर्म करती है.