Emraan Hashmi की 7 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो 8 महीने बाद भी कर रही ट्रेंड, आपने देखी?

Emraan Hashmi Web Series: आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो करीब आठ महीने से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में कि ये कौन-सी सीरीज है?

Taskaree The Smugglers Web

इमरान हाशमी की सीरीज. image credit- youtube( Netflix India )

विज्ञापन

Emraan Hashmi Web Series: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन कुछ सीरीज और फिल्में ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक ओटीटी पर ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो करीब आठ महीने से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में कि ये कौन-सी सीरीज है?

इमरान हाशमी की सीरीज ‘तस्करी’

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी की सीरीज ‘तस्करी’ है. इस सीरीज को 14 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. तबसे ही ये सीरीज ओटीटी की ट्रेंड लिस्ट में शामिल है और टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं. अगर आपने भी इस सीरीज को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी पर आराम से घर बैठे देख सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

इमरान हाशमी की इस सीरीज की कहानी की बात करें तो ये सीरीज छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एक भारतीय सीमा शुल्क (कस्टम्स) सेवा टीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश करती है. इस 7 एपिसोड की सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे कस्टम्स सुपरिंटेंडेंट अर्जुन मीणा (इमरान हाशमी) और उनकी टीम बड़े तस्कर बड़े चौधरी (शरद केलकर) के सिंडिकेट को पकड़ने के लिए रणनीति और धैर्य का इस्तेमाल करती है.

सीरीज की कास्ट

सीरीज के ट्विस्ट आखिर तक आपको इससे बांधकर रखेंगे. इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा शरद केलकर, अनुराग सिन्हा, जोया अफरोज और जमील खान जैसे स्टार्स शामिल हैं. सीरीज को रिलीज हुए आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन ये अभी भी नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और आठवें नंबर पर बैठी है.

फिल्म ‘आवारपन 2’

इसके अलावा अगर इमरान हाशमी की बात करें तो इन दिनों इमरान की फिल्म ‘आवारपन 2’ सिनेमाघरों में मौजूद है. फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है और ये अभी भी कमा्ई करने में लगी हुई है. वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ को लेकर भी चर्चा में हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

इमरान की इस अपकमिंग फिल्म की बात करें तो ये फिल्म इसी साल 27 नवंबर में रिलीज होगी. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा, लेकिन इमरान की हालिया फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म भी अच्छी ओपनिंग कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ