Hanuman Ansh का 26वें दिन भी धमाका, कर डाली इतने करोड़ की कमाई, जानें कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक कम बजट की फिल्म बवाल काट रही है. फिल्म टिकट खिड़की पर तगड़ी कमाई कर रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

Hanuman Ansh

‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन. image credit- instagram

विज्ञापन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में ऐसी आती हैं, जो कम बजट और बड़ी स्टारकास्ट के बिना भी धमाकेदार कलेक्शन कर लेती हैं. कुछ ऐसी भी फिल्में होती हैं, जो बड़ी स्टारकास्ट और बजट के बाद भी कमाई करने में नाकामयाब रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं, जिसका बजट बेहद कम था और फिल्म में कोई बड़ी स्टारकास्ट भी नहीं थी, लेकिन फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में और इसके कलेक्शन के बारे में…

फिल्म ‘हनुमान अंश’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘हनुमान अंश’ है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं. हालांकि, फिल्म बिना किसी शोर-शराबे के बॉक्स ऑफिस पर आई थी. फिल्म की शुरुआत धीरे हुई, लेकिन फिर इसकी कमाई में उछाल आता गया और अब ये फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है.

विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ की कमाई

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और आज का दिन यानी फिल्म का टिकट खिड़की पर चौथा मंगलवार है. खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने चौथे मंगलवार को 5.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, अभी ये इस फिल्म की अनुमानित और शुरुआती कमाई है और इसमें बदलाव संभव है.

टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 26 दिनों में टोटल 51.08 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट सिर्फ 1.80 करोड़ रुपये है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है.

वीक वाइज कलेक्शन

फिल्म की बीते दिनों की कमाई पर अगर गौर करें, तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीक में सिर्फ 0.40 करोड़ की कमाई थी. वहीं, तीसरे वीक में फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया और इसने 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म चौथे हफ्ते में कितना कारोबार कर पाएगी. गौरतलब है कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ जैसी बड़े बजट की फिल्म मौजूद है, लेकिन फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इन सबके बीच अपनी जगह बनाई और शानदार कलेक्शन करने में लगी हुई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ