Mirzapur: The Movie का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल? बुक हो गए इतने हजार टिकट
Mirzapur: The Movie Advance Booking: मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अपकमिंग फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग चल रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कमा लिया है?
Edited By : Nancy Tomar|Updated: Sep 1, 2026 17:02
Share :
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग. image credit- ali fazal instagram
---विज्ञापन---
Mirzapur: The Movie Advance Booking: मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस बीच आइए जानते हैं कि एडवांस बुकिंग में इसका कैसा हाल है और इसके टिकट बुक हो चुके हैं?
बुक हुए इतने हजार टिकट
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हो गई थी. सैकनिल्क की मानें तो, 1 सितंबर सुबह 9 बजे तक इस फिल्म के 23 हजार 216 टिकट बुक हो चुके हैं. इसके जरिए फिल्म ने 77.09 लाख रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा अगर ब्लॉक सीट भी शामिल करें, तो फिल्म की कमाई का आंकड़ा 1.85 करोड़ रुपये हो चुका है.
---विज्ञापन---
फिल्म की रिलीज में तीन दिन का समय
इस फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन का टाइम है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा कमा सकती है. अगर फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा कर लेगी, तो ओपनिंग डे पर इसको फायदा मिलेगा और ये पहले दिन शानदार कमाई करेगी. हालांकि, फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी, ये भी देखने वाली बात होगी.
इसके अलावा अगर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, शाजी चौधरी, कुलभूषण खरबंदा, श्रिया पिलगांवकर समेत और भी कई सितारे नजर आने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म में कुछ नए स्टार्स की भी एंट्री हुई है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म में ‘पंचायत’ के सचिव जी फेम जितेंद्र कुमार बबलू पंडित के रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में रवि किशन, सोनल चौहान और सुशांत सिंह भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
---विज्ञापन---
सेंसर बोर्ड ने किया पास
इसके अलावा फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी पास कर दिया है. हालांकि, बोर्ड ने फिल्म की रिलीज से पहले इसमें कुछ कट्स लगाए हैं, लेकिन सीबीएफसी ने इसे A सर्टिफिकेट दिया है यानी ये फिल्म 18+ ऑडियंस के लिए है. फिल्म का रनटाइम भी पता चल चुका है और ये फिल्म 197.19 मिनट यानी 3 घंटे 17 मिनट और 19 सेकंड की होने वाली है.
पहले दिन कर सकती है धमाका
फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और पहले दिन कितना कलेक्शन करती है, जिसका पता फिल्म की रिलीज के पहले दिन लग जाएगा.