Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर देखें ये टॉप 5 थ्रिलर फिल्में, ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर है हर कहानी!

Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर से भरपूर 5 ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा. ये फिल्में ऑडियंस की फेवरेट भी रही हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

Netflix Best Thriller Movies
1 / 6

Netflix Best Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए टॉप 5 फिल्में लेकर आए हैं. इनमें ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी. वीकेंड बिंज वॉच के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस है. इनमें एक फिल्म ऐसी भी है जिसमें थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

बारामुला

बारामुला2 / 6

मानव कौल स्टारर हॉरर थ्रिलर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. आदित्य सुहास जांभले के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ट्विस्ट और सस्पेंस से भरे सीन्स हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मानव कौल के साथ-साथ अरिस्टा मेहता, भाषा सुंबली, अश्विनी कौल, कियारा खन्ना और नीलोफर हामिद लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है.

विज्ञापन

भूल भुलैया

भूल भुलैया3 / 6

साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया था. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ राजपाल यादव, विद्या बालन, परेश रावल, शाइनी अहुजा और अमीषा पटेल भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है.

वध

वध4 / 6

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर ये फिल्म भी थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है. फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के साथ-साथ इस फिल्म में सौरभ सचदेवा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

मोनिका ओ माई डार्लिंग

मोनिका ओ माई डार्लिंग5 / 6

साल 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही छा गई थी. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हुमा कुरैशी, राजकुमार राव और राधिका आप्टे भी लीड रोल में हैं. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.4 है. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

मर्दानी 2

मर्दानी 26 / 6

विशाल जेठवा और रानी मुखर्जी की इस फिल्म का नाम भी नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में आपको ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे जो आपका दिमाग हिला देंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विशाल जेठवा और रानी मुखर्जी के साथ-साथ अंचल साहू और वर्ति वाघानी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन