हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर पहले दिन ही लगा 'बदतमीज' होने का टैग, तान्या मित्तल से हुई भिड़ंत
एंटरटेनमेंट
Bigg Boss 19: अशनूर कौर पर पहले दिन ही लगा ‘बदतमीज’ होने का टैग, तान्या मित्तल से हुई भिड़ंत
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में पहले ही दिन बड़ा तमाशा होने वाला है। अब घर की सबसे छोटी कंटेस्टेंट पर बदतमीज होने का इल्जाम लगेगा। अशनूर कौर और तान्या मित्तल के रिश्ते में पहले ही दिन खटास आ जाएगी।
बिग बॉस में भिड़ीं 2 हसीनाएं। (Photo Credit- Instagram)
Share :
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो की शुरुआत ही हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ होने वाली है। 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड जितना खुशनुमा था, अब पहला एपिसोड उतना ही खतरनाक होने वाला है। इस सीजन में लड़ाई-झगड़ों की शुरुआत डे 1 से ही हो जाएगी। ये घर ही ऐसा है कि अच्छे-अच्छे अपना कंट्रोल खो बैठते हैं। हालांकि, पहले ही दिन घर में इतने झगड़े होंगे, ये तो किसी ने भी नहीं सोचा था। वहीं, अब महज 21 साल की अशनूर कौर का तान्या मित्तल के साथ झगड़ा हो गया है।
अशनूर कौर और तान्या मित्तल में हुई अनबन
तान्या मित्तल ने अशनूर कौर को नेशनल टीवी पर बदतमीज का टैग दे दिया है। दरअसल, अब JioHotstar के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तान्या मित्तल बुरी तरह से भड़की हुई नजर आ रही हैं। देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह ही दोनों हसीनाओं के बीच विवाद हो गया है। अशनूर जहां अपना काम करती हुई नजर आ रही हैं, वहीं तान्या किचन में जाकर लोगों से कहती हैं- 'अशनूर मुझे बहुत बदतमीज लगी। बिना बात मुझसे भिड़ गई है।'
अशनूर ने तान्या को दिखाए तेवर?
तान्या मित्तल ने आगे कहा, 'हेड ऑन फाइट क्यों ले रही है? 10 साल छोटी है, अभी मैं आ जाऊंगी फॉर्म में…। अशनूर बहुत अनग्रेटफुल और बदतमीज है।' इसके बाद अवेज दरबार तान्या मित्तल को समझाते हुए नजर आए। उन्होंने कोशिश की कि वो इस झगड़े को रोक दें, लेकिन तान्या इसके बाद भी रुकी नहीं। तान्या ने आगे शिकायत करते हुए कहा कि अशनूर एटीट्यूड में रहती हैं। उनका टोन खराब है। तान्या ने कहा, 'एक तो कोई आपकी हेल्प कर रहा है, आपकी ड्यूटी पहले कर रहा है, तो आपको कम से कम ग्रेटफुल होना चाहिए। वो आपके अंदर है ही नहीं।'
तान्या मित्तल ने ये भी बताया कि उन्होंने अशनूर को नहीं उठाया और 3 लोगों का काम अकेले कर दिया फिर भी उन्हें थैंक्यू नहीं कहा गया। उल्टा अशनूर ने तान्या को एटीट्यूड दिखा दिया। अब ऐसा लग रहा है कि पहले ही दिन तान्या मित्तल और अशनूर कौर के रिश्ते में खटास आ जाएगी। अब अशनूर क्या इस झगड़े के बाद कोई सफाई देंगी? या वो सच में एटीट्यूड दिखाने वाली हैं? ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो की शुरुआत ही हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ होने वाली है। ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड जितना खुशनुमा था, अब पहला एपिसोड उतना ही खतरनाक होने वाला है। इस सीजन में लड़ाई-झगड़ों की शुरुआत डे 1 से ही हो जाएगी। ये घर ही ऐसा है कि अच्छे-अच्छे अपना कंट्रोल खो बैठते हैं। हालांकि, पहले ही दिन घर में इतने झगड़े होंगे, ये तो किसी ने भी नहीं सोचा था। वहीं, अब महज 21 साल की अशनूर कौर का तान्या मित्तल के साथ झगड़ा हो गया है।
अशनूर कौर और तान्या मित्तल में हुई अनबन
तान्या मित्तल ने अशनूर कौर को नेशनल टीवी पर बदतमीज का टैग दे दिया है। दरअसल, अब JioHotstar के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ‘बिग बॉस 19’ का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तान्या मित्तल बुरी तरह से भड़की हुई नजर आ रही हैं। देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह ही दोनों हसीनाओं के बीच विवाद हो गया है। अशनूर जहां अपना काम करती हुई नजर आ रही हैं, वहीं तान्या किचन में जाकर लोगों से कहती हैं- ‘अशनूर मुझे बहुत बदतमीज लगी। बिना बात मुझसे भिड़ गई है।’
---विज्ञापन---
अशनूर ने तान्या को दिखाए तेवर?
तान्या मित्तल ने आगे कहा, ‘हेड ऑन फाइट क्यों ले रही है? 10 साल छोटी है, अभी मैं आ जाऊंगी फॉर्म में…। अशनूर बहुत अनग्रेटफुल और बदतमीज है।’ इसके बाद अवेज दरबार तान्या मित्तल को समझाते हुए नजर आए। उन्होंने कोशिश की कि वो इस झगड़े को रोक दें, लेकिन तान्या इसके बाद भी रुकी नहीं। तान्या ने आगे शिकायत करते हुए कहा कि अशनूर एटीट्यूड में रहती हैं। उनका टोन खराब है। तान्या ने कहा, ‘एक तो कोई आपकी हेल्प कर रहा है, आपकी ड्यूटी पहले कर रहा है, तो आपको कम से कम ग्रेटफुल होना चाहिए। वो आपके अंदर है ही नहीं।’
तान्या मित्तल ने ये भी बताया कि उन्होंने अशनूर को नहीं उठाया और 3 लोगों का काम अकेले कर दिया फिर भी उन्हें थैंक्यू नहीं कहा गया। उल्टा अशनूर ने तान्या को एटीट्यूड दिखा दिया। अब ऐसा लग रहा है कि पहले ही दिन तान्या मित्तल और अशनूर कौर के रिश्ते में खटास आ जाएगी। अब अशनूर क्या इस झगड़े के बाद कोई सफाई देंगी? या वो सच में एटीट्यूड दिखाने वाली हैं? ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।