Bigg Boss 19 में फिर हुआ खेला, घर में हुई Shehbaz Badesha की वाइल्डकार्ड एंट्री!

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में शहबाज बदेशा की एंट्री होने जा रही है। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर काफी बज बना हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

bigg boss 19 (7)
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दो हफ्तों में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई से लेकर दोस्ती तक सब कुछ देखने को मिल गया। इसके साथ ही कुछ दोस्तों में दुश्मनी होती दिखी तो कुछ दुश्मनों में दोस्ती होती भी दिखाई दी। वीकेंड के वार में फिर एक बार खेला होता दिखाई देगा। शहबाज बदेशा घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं। जिससे बिग बॉस के घर में और ज्यादा ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: ‘हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते…’, राशन पर मचा बवाल, Bigg Boss 19 में फूट-फूटकर रोईं Kunicka

विज्ञापन

शहबाज बदेशा की बिग बॉस में एंट्री?

BiggBossIndiaTalk के अनुसार ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार शहबाज बदेशा की एंट्री बिग बॉस में हो चुकी है। ऑडियंस को ये आज यानी वीकेंड का वार में देखने को मिलने वाला है। हालांकि अभी तक बिग बॉस के मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

वोटिंग में हार गए थे शहबाज

शहबाज बदेशा के घर में आने से बाकी के कंटेस्टेंट्स का गेम भी बदलता दिखाई देगा। बता दें शहबाज और शो के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी के बीच घर में एंट्री को लेकर ऑडियंस के बीच वोटिंग की गई थी। वोटिंग में मृदुल ने बाजी मारकर घर में एंट्री की थी। वहीं प्रीमियर डे पर मृदुल के साथ स्टेज पर शहबाज भी नजर आए थे जिसके बाद सलमान खान घोषणा की थी कि जनता ने मृदुल को ज्यादा वोट्स देकर बिग बॉस घर में जाने के लिए उन्हें चुना है। इसके बाद स्टेज से ही शहबाज बदेशा को वापस भेज दिया गया था।

शो में अभी कौन-कौन?

बता दें अभी घर में 16 कंटेस्टेंट्स कैद हैं। इनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अवेज दरबार, प्रणित मोरे, नगमा मिराजकर, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और नतालिया जानोसजेक हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ