---विज्ञापन---

Bigg Boss को सलमान खान के अलावा किस-किस ने किया होस्ट? जानें ‘भाईजान’ क्यों हैं सबसे हिट

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' सुर्खियों में बना हुआ है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान खान से पहले 'बिग बॉस' को कौन-कौन से सितारे होस्ट कर चुके हैं। वहीं ये भी जानते हैं कि आखिर भाईजान क्यों सबसे ज्यादा हिट 'बिग बॉस' होस्ट हैं?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है। रिलीज होने से पहले ही इस शो के काफी चर्चे हो रहे हैं। वहीं आए दिन इससे जुड़ी अपडेट्स भी सामने आ रही हैं। सलमान खान एक बार फिर इस सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं। हालांकि सलमान खान के अलावा इस बार तीन और स्टार्स शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले भी ‘भाईजान’ के अलावा और भी सितारे इस शो होस्ट कर सुर्खियां बटोर चुके हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: OTT पर 9, तो TV पर कितने बजे आएगा Bigg Boss 19, अब किसे मिला Salman Khan के शो का ऑफर?

---विज्ञापन---

7 सितारे कर चुके शो को होस्ट

बिग बॉस टीवी का सबसे फेमस शो है। वहीं फैंस भी इस शो के दीवाने हैं। सलमान खान इस शो को सालों से होस्ट कर रहे हैं और वो ऑडियंस के टीवी के फेवरेट होस्ट बन चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान खान के होस्ट करने से पहले 7 सितारे शो को होस्ट कर चुके हैं। हालांकि कुछ सितारे ने सिर्फ 1-2 एपिसोड को ही होस्ट किया है।

लिस्ट में किस-किसका नाम?

बिग बॉस के पहले सीजन से शुरुआत करते हैं। ‘बिग बॉस 1’ को अरशद वारसी ने होस्ट किया था। वहीं ‘बिग बॉस 2’ में अरशद को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रिप्लेस कर दिया था और दूसरे सीजन की होस्ट शिल्पा बनी थीं। ‘बिग बॉस 3’ को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

वहीं दूसरी ओर ‘बिग बॉस’ ने जब ओटीटी पर धाक जमाई तो उसके पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को अनिल कपूर होस्ट कर चुके हैं। इनके अलावा फराह खान कई सीजन में वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करती नजर आ चुकी हैं। उनके साथ ही बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी वीकेंड पर शो को होस्ट करते दिखाई दिए थे।

क्यों हैं भाईजान सबके फेवरेट?

भले ही शो में सलमान खान के अलावा 7 सितारे होस्टिंग करते दिखाई दिए हों, लेकिन ऑडियंस के फेवरेट बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ही हैं। इसका कारण उनका मजाकिया अंदाज और उनका स्टारडम है। वहीं कंटेस्टेंट्स के साथ उनका बिहेवियर भी ऑडियंस को काफी पसंद आता है। कंटेस्टेंट्स को फटकार लगानी हो या फिर प्यार से समझाना हो, एक्टर ने बखूबी निभाया है। इसलिए ही फैंस उन्हें शो में देखना पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में चलेगी ‘घरवालों की सरकार’, Salman Khan का प्रोमो वीडियो रिलीज

---विज्ञापन---
First published on: Aug 01, 2025 08:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola