Bigg Boss 19 के घर में लगा रोस्टिंग का तड़का, अमाल और प्रणित ने कुनिका-तान्या का जमकर उड़ाया मजाक

Bigg Boss 19 के लेटेस्ट एपिसोड में रोस्टिंग का तड़का लगने वाला है। घरवाले ऑडियंस को अपने टैलेंट से एंटरटेन करते नजर आएंगे। चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है?

bigg boss 19 (3)
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो मजेदार ड्रामा और घरवालों के बीच कलेश देखने को मिल रहा है। बसीर अली और फरहाना भट्ट के बीच जहां दुश्मनी देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर अमाल मलिक और जीशान कादरी एक-दूसरे के खास दोस्त बन गए हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें घरवाले रोस्टिंग का तड़का लगाने के साथ-साथ अपनी डांसिंग और सिंगिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले हैं। लेटेस्ट प्रोमो में अमाल और प्रणित कुनिका और तान्या को जमकर रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आने वाले एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घर में बजी प्यार की घंटी! Salman Khan के शो का पहला रूमर्ड कपल कौन?

विज्ञापन

घर में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

बिग बॉस ने लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों को बीबी शो का एक टास्क दिया। इसमें घरवालों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला है। इस शो की होस्टिंग की जिम्मेदारी बिग बॉस ने जीशान कादरी को सौंपी है। वहीं नीलम गिरी शो में ओपनिंग डांस करके ऑडियंस का दिल जीतेंगी। इसके साथ ही अमाल मलिक घरवालों के लिए एक डिस-ट्रैक गाते नजर आने वाले हैं। प्रणित स्टैंड अप कॉमेडी करते हुए घरवालों को जमकर रोस्ट करेंगे। इसके साथ ही मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद एक फनी एक्ट करते दिखाई देने वाले हैं।

प्रणित ने तान्या पर कसा तंज

प्रोमो में अमाल और प्रणित ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अमाल अपने एक्ट के दौरान कुनिका और अभिषेक पर तंज कसते नजर आए। इसके साथ ही कुनिका के स्ट्रिक्ट बिहेवियर के लिए उन्हें भी रोस्ट कर दिया। वहीं दूसरी ओर प्रणित तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद को आड़े हाथ लेते नजर आए। तान्या को प्रणित ने विक्टिम कार्ड खेलना का तंज कसा और कुनिका को बोलते नजर आए कि इधर भी आपको ज्यादा अटेंशन चाहिए। प्रणित की बातों पर बाकी घरवालों ने खूब हंसते हुए तालियां बजाई। ये फुल एक्ट आने वाले एपिसोड में ऑडियंस को देखने को मिलेगा।

कौन-कौन नॉमिनेटेड?

बता दें बीते दिन के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ। इसमें घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेट हो गए। इनमें कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, तान्या मित्तल,  अवेज दरबार और मृदुल तिवारी का नाम शामिल है। पिछले वीकेंड का वार में तो कोई घर नहीं गया था, लेकिन इस हफ्ते किसी एक सदस्य का बेघर होना तय है। इन पांच सदस्यों में से इस वीकेंड का वार में किसी एक सदस्य का पत्ता कटने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ