Bigg Boss 19 के मेकर्स ने अब किसे किया अप्रोच, Salman Khan के शो में कौन हिलाएगा सिस्टम?

टीवी का पॉपुलर शो फिर चर्चा में है। इस बार शो का 19वां सीजन आएगा, जिसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। शो के मेकर्स भी शो के लिए लोगों को अप्रोच कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है।

Lakshay Chaudhary

बिग बॉस के लिए किया अप्रोच। image credit- instagram

सलमान खान काल पॉपुलर शो बिग बॉस इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। बिग बॉस का इस बार 19वां सीजन आने वाला है। फैंस शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। शो के मेकर्स भी इस सीजन के कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करने में बिजी हैं। इस बीच अब बिग बॉस 19 की अप्रोच लिस्ट में एक और नया नाम शामिल हो गया है। आइए जानते हैं कि अब मेकर्स ने किसे अप्रोच किया है?

लक्ष्य चौधरी को किया अप्रोच

सलमान खान के शो बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। इसी पोस्ट में आगे लिखा गया है कि लक्ष्य, एल्विश के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री करने वाले थे लेकिन उनकी एंट्री कैंसिल हो गई थी।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

गौरतलब है कि लक्ष्य चौधरी, एल्विश के अच्छे दोस्त हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि अगर लक्ष्य चौधरी शो का हिस्सा बनते हैं, तो वो शो में किस तरह से परफॉर्म करते हैं। वहीं, इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जब तक बिग बॉस में सिस्टम नहीं, तब तक टीआरपी नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि फिर से नहीं। तीसरे यूजर ने कहा कि अब मजा आएगा।

कई लोगों को किया जा चुका है अप्रोच

एक अन्य यूजर ने लिखा कि हां, सिस्टम तो हिलेगा। एक ने कहा कि अगर लक्ष्य आया, तो कमाल हो जाएगा। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। बता दें कि लक्ष्य चौधरी से पहले कई लोगों को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इसके अलावा अगर शो के शुरू होने की बात करें तो चर्चा है कि शो अगस्त में शुरू होगा। हालांकि, पहले सुनने में आया था कि शो जुलाई के आखिर में आएगा, लेकिन अब शो के अगस्त में ऑन एयर होने की बातें हो रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ