हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 19 में Gaurav Khanna हुए 'कॉर्नर'? 15 कंटेस्टेंट्स में से एक ने भी नहीं दिया साथ

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ और गौरव खन्ना को अभी से कॉर्नर कर दिया गया है। शो में सभी उनके खिलाफ खेल रहे हैं।

विज्ञापन
पूरा घर हुआ गौरव खन्ना के खिलाफ। (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एक कंटेस्टेंट सभी की आंख में चुभ रहा है। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी का लाडला बेटा और ग्रीन फ्लैग कंटेस्टेंट गौरव खन्ना हैं। गौरव खन्ना को 2 दिन से लगातार टारगेट किया जा रहा है। कंटेस्टेंट्स अब अपना गेम नहीं खेलना चाहते, बल्कि गौरव खन्ना का खेल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्हें घर में छोटी-छोटी बातों पर सुनाया जा रहा है और उनके खिलाफ साजिशें भी रची जा रही हैं। गौरव का अब तक सबसे मजबूत रिश्ता कुनिका के साथ था, वो भी तान्या मित्तल ने आग लगाकर खराब कर दिया।

एक साथ गौरव के खिलाफ हुए घरवाले

कुछ लोग थे जो गौरव खन्ना के साथ बैठते थे और हंसी-मजाक करते थे। हालांकि, कैप्टेंसी टास्क में गौरव और पूरे हिंदुस्तान को पता चल गया कि कौन उनका अपना है और कौन पराया। गौरव खन्ना के सपोर्ट में एक भी शख्स दिखाई नहीं दिया। इस टास्क में घर का एक-एक सदस्य गौरव खन्ना के खिलाफ खड़ा हुआ दिखाई दिया। हर कोई बस यही कोशिश कर रहा था कि गौरव खन्ना किसी भी तरह से ये टास्क न जीतें। एपिसोड देखकर ऐसा लगा जैसे टास्क कैप्टन चुनने का नहीं, बल्कि गौरव से कैप्टेंसी छीनने का था।

कैप्टेंसी टास्क में गौरव को नहीं मिला कोई सपोर्ट

बसीर अली, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और तान्या मित्तल तो शुरू से ही गौरव खन्ना के खिलाफ थे। हालांकि, इस टास्क से पता चला कि अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अशनूर कौर, नीलम गिरी, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी भी गौरव के सपोर्ट में नहीं हैं। गौरव ने बसीर की सभी चाल पकड़ ली और बेहतरीन गेम खेला, लेकिन वो बिना किसी के सपोर्ट के जीत हासिल नहीं कर पाए। इसके बाद वो कॉर्नर होने के बाद थोड़े इमोशनल होते हुए भी दिखाई दिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘बचना ऐ हसीनो’ से मिलती है Amaal Mallik की लव स्टोरी, कभी ‘दिलवाले’ के SRK तो कभी बने Kabir Singh

अकेले पड़े गौरव खन्ना

गौरव खन्ना भले ही कह रहे हैं कि उन्हें किसी की जरूरत नहीं है, वो अकेले ही काफी हैं, लेकिन उन्हें चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही है। वो शो में बिल्कुल अकेले पड़ चुके हैं। उनका फिलहाल एक भी दोस्त नहीं है और वो फिर भी पॉजिटिव बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उनका गेम अब अकेले रहने से कमजोर होगा या फिर मजबूत? वो तो वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola