Bigg Boss 19 First Task: सलमान के सामने कैसे चलेगी जनता की सरकार? पहले टास्क में हंगामा तय

Bigg Boss 19 First Task revealed salman khan: बिग बॉस 19 शुरू होने के 17 दिन पहले ही पहला टास्क रिवील हो गया है। शो के होस्ट सलमान खान के हवाले से बिग बॉस 19 को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। करीब 5 महीने तक फैंस को मनोरंजन करने के दावे के साथ मेकर्स इस बार शो में बहुत कुछ नया करने वाले हैं। जानें क्या है पहला टास्क और कैसे बवाल होना तय..

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 का प्रोमो रिलीज। image credit- instagram

विज्ञापन

Bigg Boss 19 First Task revealed salman khan: बिग बॉस 19 में सलमान खान के सामने ही घरवालों की सरकार चलेगी। सलमान खान ने खुद नए सीजन के लेटेस्ट अपडेट को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस का हर सीजन अलग होता है, लेकिन इस बार तो सीन ही पलट गया है। घरवालों की सरकार का मतलब पावर उनके हाथ में ही होगी और जब पावर मिलती है तो असली चेहरे सामने आते हैं।

Bigg Boss 19 के ट्रेलर में दिखाया गया कि सलमान खान खुद एक बड़े नेता के रूप में एक गाड़ी से निकलते और अंदर आते हैं। अंदर संसद का प्रतीकात्मक सैटअप दिखता है, जिसमें नेता के भेष में क्रू मेंबर बैठाए हुए हैं। सलमान उनके बीच में गुजरते हुए कहते हैं कि इस बार चलेगी घरवालों की सरकार। कंटेस्टेंट को अपने डिसीजन लेने का पूरा हक दिया गया है। हालांकि हर डिसीजन के साथ एक दुष्परिणाम भी सामने आता है। मैं हमेशा कहता हूं कि तमीज से खेलो पर यह लोग तमीज को छोड़कर ड्रामा ले आते हैं। इस नए सीजन में मैं उनके हिसाब से घर चलाने की कोशिश करूंगा, लेकिन जब चीजें आउट ऑफ कंट्रोल होंगी तो कौन सामने आता है यह तो रिकॉर्ड बताता ही है।

विज्ञापन

आज ही रिलीज हुआ है Bigg Boss 19 का ट्रेलर

Bigg Boss 19 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। जियोहॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुए इस ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि इस बार बिग बॉस के घर का ड्रामा होगा- डेमोक्रेजी, इन नए ट्विस्ट के लिए क्या आप हैं तैयार? बिग बॉस 19, 24 अगस्त से सिर्फ जियोहॉटस्टार और कलर्सटीवी पर। फोटो में सलमान एक नेता के गैटअप में एक गाड़ी पर बैठे दिख रहे हैं और साथ में लिखा है इस बार घरवालों की सरकार। ट्रेलर को देख लोगों ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है।

Bigg Boss 19 के लिए 50 लोगों को किया गया अप्रोच

Bigg Boss 19 के लिए अब तक करीब 50 लोगों को अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक सलमान खान के शो के लिए एक भी कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म नहीं हुआ है। वहीं, करीब पांच महीने तक चलने वाले इस शो में तीन होस्ट होने की बात भी सामने आई है। सलमान खान के अलावा चर्चा है कि करण जौहर, फराह खान या फिर अनिल कपूर बतौर होस्ट आ सकते हैं।

विज्ञापन

प्रीमियर से पहले ‘अग्नि परीक्षा’ देंगे कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड ‘अग्नि परीक्षा’ 23 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर आएगा। नाम से ऐसा लग रहा है कि शो के प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स को ‘अग्नि परीक्षा’ देनी होगी। tellychakkar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर एक पोस्ट में ऐसा कहा है, हालांकि, अभी इसको लेकर मेकर्स ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रीमियर से पहले ऐसा कोई एपिसोड आता है या नहीं? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी पर ये शो रात 10:30 बजे आएगा, जबकि jiohotstar premium पर यही एपिसोड रात 9 बजे आ जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ