Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन नई लड़ाईयां देखने को मिल रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क को लेकर घरवालों के बीच घमासान देखने को मिला. टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को फैमिली की चिट्ठी मिली जिसके बाद घर का माहौल भी गमगीन हो गया. वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट ने नीलम गिरी की चिट्ठी के चिथड़े उठा दिया, जिससे सभी घरवाले फरहाना भट्ट के खिलाफ हो गए. इसी बीच फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच भी काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
कैप्टेंसी टास्क में छिड़ा विवाद
‘बिग बॉस 19’ के कैप्टेंसी टास्क में कैप्टन बनने के लिए कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की चिट्ठी को फाड़ना था. जो भी कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट की चिट्ठी को फाड़ता है वो कैप्टेंसी का दावेदार बन जाता है. वहीं इसी बीच जहां अमाल, बसीर और गौरव ने चिट्ठी ना फाड़ने का फैसला लिया और जिसकी चिट्ठी भी उनके हाथ लगी उसे कंटेस्टेंट्स को सौंप दिया. इस बीच ट्विस्ट तब देखने को मिला जब फरहाना भट्ट के हाथ नीलम गिरी की चिट्ठी लगी और फरहाना ने नीलम की चिट्ठी को फाड़ दिया. इसके बाद फरहाना बिग बॉस की कैप्टन बनने की दावेदार बन गई.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नीलम की भावनाओं से खेली फरहाना, कैप्टेंसी के लिए खेला बड़ा दांव; घरवाले हुए खिलाफ
अमाल ने की हदें पार
फरहाना के इस कदम से सभी घरवाले फरहाना के खिलाफ हो गए और उनसे लड़ने लगे. इस घमासान के बीच अमाल मलिक ने तो सारी हदें ही पार कर दी. अमाल ने गुस्से में आकर खाना खा रही फरहाना की प्लेट को नीचे फेंक दिया और उन्हें बहुत बुरा-भला बोला. अमाल यहां भी नहीं रुके उन्होंने फरहाना के साथ-साथ फरहाना की फैमिली के बारे में भी गंदा बोला. इससे घर का माहौल और ज्यादा बिगड़ गिया.
यह भी पढ़ें: ‘कपड़े पहनकर बात कर…’, Bigg Boss 19 में मालती ने नेहल पर किया भद्दा कमेंट, घरवालों ने लगाई वाट
अमाल ने अपनाया पुराना पैटर्न
अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमाल मलिक अपनी पुरानी चाल चलते दिखाई दे रहे हैं. पहले फरहाना को गालियां दी और बाद में उनसे माफी मांगते दिखाई दिए. ये पहली बार नहीं हुआ है जब अमाल ने ये दांव खेला, वो हर बार पहले कंटेस्टेंट्स से लड़ते हैं, उन्हें बुरा-भला बोलते हैं और फिर उनसे माफी मांग लेते हैं. अब एक बार फिर अमाल ने इस पैटर्न को अपनाया है और फरहाना के साथ लड़ाई करके बाद में उनसे माफी मांग ली. अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस मुद्दे पर क्या कुछ कहेंगे.
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
4 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
6 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
8 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
17 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines