'कपड़े पहनकर बात कर…', Bigg Boss 19 में मालती ने नेहल पर किया भद्दा कमेंट, घरवालों ने लगाई वाट

Bigg Boss 19 में मालती चाहर और नेहल चुडासमा के बीच घमासान देखने को मिला. इस दौरान मालती ने नेहल पर भद्दी टिप्पणी कर दी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Bigg boss 19, Bigg boss 19 updates

'बिग बॉस 19' में मालती और नेहल के बीच हुआ घमासान

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है. लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच राशन टास्क देखने को मिला. इस दौरान मालती चाहर की वजह से घर का राशन कट गया. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें मालती चाहर और नेहल चुडासमा के बीच बहसबाजी देखने को मिली. लड़ाई के बीच मालती ने नेहल के ऊपर एक बद्दा कमेंट कर दिया जिस पर सभी घरवालों ने मिलकर मालती चाहर की वाट लगा दी. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

घर में हुआ राशन टास्क

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आई मालती चाहर आए दिन घरवालों से पंगे लेती नजर आ रही हैं. घरवालों को बिग बॉस ने राशन टास्क दिया. इस टास्क में एक बड़ा सा टेडी बियर बारी-बारी से घरवालों को हाथों में पकड़ना था और उसे जमीन पर टच नहीं होने देना था. अगर टेडी बियर जमीन पर टच हुआ तो घरवालों का राशन कट जाएगा. बिग बॉस ने सबसे पहले इस टास्क को करने के लिए मालती चाहर को चुना. इस दौरान नेहल ने मालती को टेडी बियर को संभालने के लिए कहा तो मालती भड़क गई और मालती ने गुस्से में आकर टेडी बियर को जमीन पर फेंक दिया.

नेहल और मालती के बीच घमासान

अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें बिग बॉस घोषणा करते हैं कि मालती के टेडी बियर को जमीन पर फेंकने की वजह से घर का राशन कट गया है. जिसके बाद घर की कैप्टन नेहल मालती को खूब खरी-खरी सुनाती हैं. इस बहसबाजी के बीच मालती नेहल को बोलती हैं, ‘कपड़े पहनकर बात कर मुझसे.’ मालती के इस स्टेटमेंट से घरवाले भी शॉक्ड हो जाते हैं और वो इस भद्दे कमेंट की वजह से मालती को आड़े हाथ ले लेते हैं. सोशल मीडिया पर नेहल और मालती की लड़ाई का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

कौन-कौन नॉमिनेट?

बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें मृदुल तिवारी, नीलम गिरी, मालती चाहर और गौरव खन्ना का नाम शामिल है. पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में जीशान कादरी के घर से बेघर होने के बाद इस हफ्ते भी इन 4 सदस्यों में से किसी एक का बेघर होना तय है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ