Bigg Boss 19: फैंस को अब बस 24 अगस्त का ही इंतजार है क्योंकि इस दिन ‘बिग बॉस सीजन 19’ का आगाज होगा। टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो शुरू होने वाला है और इसमें कौन-से विवादित चेहरे देखने को मिलेंगे? ये तो हर कोई जानना चाहता है। हर दिन इस शो के लिए कुछ नए चेहरों को अप्रोच किया जा रहा है। कुछ नाम कन्फर्म हो रहे हैं और कुछ लोग कन्फर्म होने के बाद भी शो से पीछे हट रहे हैं। ऐसे में अब एक नई टेंटेटिव लिस्ट सामने आई है, जिसमें 15 सेलेब्स को लेकर अपडेट मिला है।
‘बिग बॉस 19’ में कौन ले सकता है एंट्री?
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पॉपुलर एक्ट्रेस हुनर हाली का है। वो शो के लिए कन्फर्म हो चुकी हैं। दूसरा नाम पॉपुलर सिंगर श्रीराम चंद्रा का है और वो भी ऑलमोस्ट कन्फर्म हो चुके हैं। तीसरा नाम मशहूर टीवी एक्टर धीरज धूपर का है और वो भी कन्फर्म हो चुके हैं। हालांकि, पिछले सीजन भी कन्फर्म होने के बाद एक्टर धीरज धूपर ने बैक आउट कर लिया था, तो ऐसे में जब तक वो शो में एंट्री नहीं ले लेते, कुछ भी हो सकता है। ‘अनुपमा’ एक्टर गौरव खन्ना भी ‘बिग बॉस 19’ के लिए कन्फर्म हो चुके हैं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जीतने के बाद अब वो सलमान खान के शो में नजर आएंगे।
शो में किसके आने के हैं 50-50 चांस?
निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी ‘बिग बॉस 19’ के लिए ऑलमोस्ट कन्फर्म हो चुके हैं। सिवेट तोमर भी ऑलमोस्ट कन्फर्म बताए जा रहे हैं। अगला नाम इस लिस्ट में पुरव झा का है। हालांकि, वो इस शो में नहीं आएंगे। अगला नाम सुनकर भी फैंस के दिल टूट जाएंगे। अब कहा जा रहा है कि मिस्टर फेसु भी शो में नजर नहीं आएंगे। आखिर तक मिस्टर फेसु ने मेकर्स से बात की, लेकिन अब वो इस शो में नहीं आ रहे। रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा के घर में एंट्री के चांस 50-50 बताए जा रहे हैं। गुरुचरण सिंह सोढ़ी भी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘केदारनाथ’ एक्ट्रेस को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, क्या सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी पूजा गौर?
ये कंटेस्टेंट्स भी हुए ऑलमोस्ट कन्फर्म
पूजा गौर को कई साल से अप्रोच किया जा रहा है और वो इस सीजन में आ सकती हैं। पायल गेमिंग का नाम पूरी तरफ से कन्फर्म हो गया है। खनक वाघनानी भी सलमान के शो में आ सकती हैं और उनके अलावा किरक खाला और अली असगर के भी शो में आने के काफी ज्यादा चांस हैं। इसके अलावा ये भी जानकारी मिली है कि इस हफ्ते शो से जुड़ा कोई नया प्रोमो भी रिलीज हो सकता है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines