Karan Veer Mehra Net Worth: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के विनर करण वीर मेहरा को ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों रुपये का क्रैश प्राइज भी मिला है। इससे पहले भी करण ने कलर्स के एक और बड़े रियलिटी शो की ट्रॉफी जीती है। साथ ही करण पर पैसे देखकर मीडिया को खरीदने का आरोप लग रहा है। ऐसे में फैंस भी जानना चाहते हैं कि करण कितने अमीर हैं कि लोग उन पर मीडिया को पैसे खिलाने के आरोप लगा रहे हैं? तो चलिए जानते हैं करण की टोटल नेट वर्थ कितनी है?
‘बिग बॉस 18’ जीतकर करण वीर मेहरा को मिली कितनी रकम?
सबसे पहले तो आपको बता दें, ‘बिग बॉस 18’ का टाइटल जीतने के बाद करण वीर मेहरा को 50 लाख का कैश इनाम में मिला है। शो में करण ने अपने इतने शेड्स दिखाए हैं कि उन्हें आगे टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में इतना काम मिलेगा कि वो इससे भी डबल अमाउंट जल्द ही कमा लेंगे। वहीं, इस शो में रहते हुए करण ने कितने पैसे कमाए हैं वो भी रिवील हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण इस शो में एक हफ्ते के करीब 2 लाख रुपये चार्ज कर रहे थे। अगर शो की शुरुआत से अब तक करण की कुल पेमेंट की बात करें तो उन्होंने करीब 30 लाख 28 हजार रुपये कमा लिए हैं।
करण वीर मेहरा की नेट वर्थ कितने करोड़?
इस शो में काम करके 3 महीने में करण ने अपने करियर और फाइनेंशियल ग्रोथ में इजाफा कर लिया है। वैसे इससे पहले करण ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) का टाइटल जीता था। इस शो में खतरों से खेलकर करण ने 20 लाख रुपये कमा लिए थे। इसके अलावा उनकी पर एपिसोड फीस अलग से मेकर्स ने चुकाई होगी। ऐसे में अंदाजा लगाया जाता है कि बिग बॉस के घर में आने से पहले तक उनकी नेट वर्थ 12 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 13 करोड़ हो चुकी होगी।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra ने पेड मीडिया के इल्जाम पर किया तंज, क्या Elvish Yadav से ले लिया पंगा?
उतार-चढ़ाव से भरा रहा करियर
फिलहाल ये तो बस शुरुआत है, अभी तो करण का आसमान छूना अभी बाकी है। अब उनके पास जो भी प्रोजेक्ट्स आएंगे वो पहले से ज्यादा शानदार होंगे। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ करण का करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। आपको बता दें, करण ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और कई सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद, उन्हें वो शान-ओ-शौकत नहीं मिली, जो वो डिजर्व करते थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines