Karan Veer Mehra ने पेड मीडिया के इल्जाम पर किया तंज, क्या Elvish Yadav से ले लिया पंगा?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी जीतने के बाद करण वीर मेहरा का अलग ही कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है। अब करण ने पेड मीडिया को लेकर विवादित बयान दिया है।

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra File Photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले के बाद करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ही हर तरफ छाए हुए हैं। ये शो जीतकर उन्होंने अपने चमकते करियर की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है। बैक टू बैक कलर्स के 2 बड़े रियलिटी शो जीतकर करण ने ये तो साबित कर दिया कि वो अब रुकने नहीं वाले। हालांकि, करण की जीत पर अभी भी सवाल उठ रहे हैं। काफी समय से ‘बिग बॉस 18’ के एक्स कंटेस्टेंट्स, एल्विश यादव (Elvish Yadav) और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स करन वीर मेहरा पर ये आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने पेड PR वाला पैकेज लिया हुआ है।

विज्ञापन

ट्रॉफी जीतते ही करण ने दिए विवादित बयान

यानी करण पर मीडिया को पैसे देकर खरीदने का आरोप है। ये मुद्दा शो में कई बार उठ चुका है। वहीं, अब शो जीतते ही करण ने इस पर न सिर्फ बात की है, बल्कि कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद फैंस भी शॉक्ड हो सकते हैं। पेड मीडिया वाले आरोपों पर करण वीर मेहरा ने अब एल्विश यादव से भी पंगा ले लिया है। अब करण के कुछ क्लिप वायरल हो रहे हैं, जहां वो मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दे रहे हैं। एक वीडियो में करण मीडिया वालों के साथ बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मीडिया की पेमेंट पर खुलेआम कही ये बात

जब से करण वीर मेहरा के हाथ ट्रॉफी लगी है वो उसे फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। ऐसे में सामने आए इस क्लिप में भी करण को ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है और वो कह रहे हैं, ‘हिप हिप हुर्रे… एक बार पेड मीडिया के लिए भी।’ ये कहकर करण और मीडिया वाले साथ में जोर-जोर से हंसने लगते हैं। यहां पर करण उन लोगों पर तंज कस रहे हैं, जिन्होंने उन पर मीडिया को खरीदने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

करण ने लिया एल्विश यादव से पंगा?

इसके अलावा करण का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मजाक-मजाक में कह रहे हैं कि ‘किसकी कितनी पेमेंट करनी है वो देख रहा हूं।’ मीडिया वाले मजाक में कहते हैं सिस्टम फेल हो गया, तो करण भी जवाब देते हुए कहते हैं, ‘सिस्टम हैंग हो गया सिस्टम।’ अब यहां सिस्टम से मतलब एल्विश यादव के उस सपोर्ट से है, जो उन्होंने रजत दलाल के लिए दिखाया था। अब करण की बातों पर एल्विश यादव का क्या जवाब आएगा वो देखना मजेदार होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ