हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18: Chahat Pandey के सपोर्ट में आए Salman Khan, घरवालों को लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates: ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने चाहत पांडे का सपोर्ट करते हुए सभी कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाई है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates: ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे शो में ड्रामा, इमोशन्स का खूब डोज दर्शकों को मिल रहा है। इस पूरे हफ्ते में घर में कई लड़ाई-झगड़े देखने को मिले, हर किसी ने अपने-अपने तरीके से शो में कन्टेंट देने की कोशिश की। अब वीकेंड का वार पर सलमान खान ने आकर सभी कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ लगाई है। शो में कंटेंट देने वाले कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी हुई लेकिन इस पूरे हफ्ते घरवालों ने जो बिग बॉस के खिलाफ ही भूख हड़ताल कर रखी थी, उसे लेकर सलमान खासे नाराज नजर आए।

चाहत पांडे के सपोर्ट में आए सलमान 

सलमान खान ने वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट चाहत पांडे का समर्थन किया है। चाहत पांडे को जिस तरह पूरे हफ्ते घरवालों की तरफ से टारगेट किया गया,उसे लेकर अब शो के होस्ट सलमान कई कंटेस्टेंट्स पर भड़क गए। बिग बॉस तक के एक्स पोस्ट के मुताबिक सलमान खान ने कई कंटेस्टेट्स को चाहत को जबरदस्ती निशाना बनाने के लिए बैश किया है। जिस तरह पिछले हफ्ते विवियन डीसेना, रजत दलाल, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा ने चाहत पांडे को टारगेट किया उससे सलमान नाराज दिखे।

वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट की लगी क्लास 

सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को वीकेंड का वार पर डांट लगाई है। इस दौरान सलमान ने घरवालों को उनकी भूख हड़ताल के लिए गलत ठहराया। सलमान खान ने कहा कि सभी कंटेस्टेंट्स को  बिग बॉस ने बेसिक राशन दिया हुआ था लेकिन फिर भी कंटेस्टेंट्स ने राशन का मुद्दा बनाया और जबरदस्ती की भूख हड़ताल की। सलमान ने कहा है कि कंटेस्टेंट्स को लग्जरी राशन चाहिए था, इसलिए उन्होंने हड़ताल पर जाने का ड्रामा किया।

विज्ञापन

धमकियों के बीच शूटिंग पर आए सलमान

आपको बता दें इन दिनों सलमान खान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। उन्हें लॉरेंस गैंग की तरफ से काफी सालों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या ने इस मामले को और ज्यादा तूल दे दी, जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद सलमान अपनी जान की परवाह किए बगैर बिग बॉस के सेट पर आए और वीकेंड का वार की शूटिंग की। हालांकि सलमान खान के साथ इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा मौजूद थी।

यह भी पढ़ें: ‘सलमान ने एक कॉक्रोच तक नहीं मारा’, Lawrence Bishnoi पर फूटा Salman Khan के पिता का गुस्सा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola