हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BB 18: वोटिंग ट्रेंड में फिर पलटी बाजी, कौन पहले नंबर पर, किसका एविक्शन तय?

Bigg Boss 18 Voting Trend: बिग बॉस 18 में एविक्शन से पहले लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स सामने आ गए हैं। इस लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वहीं विवियन के फैंस को झटका लग सकता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Voting Trends.

Bigg Boss 18 Voting Trend: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। शो में इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा यह तो पहले से ही कंफर्म था। अब नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को लेकर लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है। दिलस्प बात यह है कि नॉमिनेशन से ठीक एक दिन पहले वोटिंग ट्रेंड्स में बड़ो बदलाव देखने को मिला है। वहीं जिन दो कंटेस्टेंट्स को सबसे कम वोट मिले हैं, उनका एविक्शन तय माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड क्या कहता है?

पहले नंबर पर कौन?

बिग बॉस 18 से जुड़ें अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘खबरी भाई’ ने लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड शेयर किए हैं। एवक्शिन से पहले जिस कंटेस्टेंट का नाम अभी तक सेकेंड पर था, वह अब पहले नंबर पर आ गया है। यह कोई और नहीं बल्कि करणवीर मेहरा हैं। जाहिर है कि करणवीर इस वक्त बिग बॉस में सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। शिल्पा के धोखे और ईशा के आरोप के बाद उन्हें फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के फिनाले से 2 महीने पहले देखें टॉप 5, एक नाम चौंका देगा!

विज्ञापन

विवियन के फैंस को झटका

वहीं विवियन डीसेना जो अभी तक पहले नंबर पर थे, वह वोटिंग ट्रेंड में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा लगातार बने हुए हैं, जबकि श्रुतिका अर्जुन लिस्ट में नीचे खिसक कर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनकी जगह पर कशिश कपूर ने चौथे नंबर पर जगह बनाई है।

इनमें से एक का जाना तय

वोटिंग ट्रेंड में छठे नंबर पर सारा अरफीन खान हैं, जबकि सबसे आखिरी सातवें नंबर पर तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपनी जगह बनाई है। दोनों को वोटिंग ट्रेंड में सबसे लास्ट में रखा गया है। ऐसे में अगर वीकेंड का वॉर हुआ तो सारा या तजिंदर इन दोनों में से किसी एक का जाना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

वाइल्ड कार्ड अदिति हुईं एविक्ट

बता दें कि बिग बॉस ने तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि इस हफ्ते जिसके सबसे कम कनेक्शन घरवालों से बनेंगे वह एविक्ट हो जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, अदिति मिस्त्री बिग बॉस 18 से एविक्ट हो गई हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola