Bigg Boss 18 Vivian Dsena Exposed: बिग बॉस 18 के फिनाले वीक में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के गेम अब खुलकर सामने आ गए हैं। इसी बीच घर में मीडिया पहुंची, जिसने कई कंटेस्टेंट्स पर गेम को लेकर आरोप लगाए। विवियन डीसेना पर भी मीडिया ने जमकर हमला बोला। करणवीर संग उनकी 12 साल पुरानी दोस्ती पर सवाल उठाए गए। सबसे ज्यादा सवाल अगर किसी कंटेस्टेंट्स से पूछे गए तो वो भी विवियन ही थे। चलिए आपको बताते हैं विवियन से मीडिया ने क्या कुछ सवाल किए।
करणवीर संग दोस्ती पर उठे सवाल
सबसे पहले करणवीर के साथ विवियन की दोस्ती पर ही मीडिया ने हमला बोला। विवियन ने जिस तरह से करणवीर के बारे में कुछ बातें बोली थीं कि ये ए लिस्टर एक्टर भी नहीं है। फुटबॉल भी अच्छा नहीं खेलता है, इन सभी बातों को लेकर विवियन से मीडिया ने जवाब मांगा। इन सभी आरोपों के जवाब में विवियन ने कहा कि उन्होंने ऐसा कब बोला है। विवियन को विश्वास ही नहीं हुआ कि उन्होंने जाने-अनजाने में काफी बातें ऐसी कही हैं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी।
विवियन की पर्सनालिटी पर भी वार
इसके अलावा विवियन की डबल पर्सनालिटी पर भी मीडिया ने कुछ सवाल उठाए। मीडिया ने विवियन से सवाल किया कि अगर उन्होंने चुम से टिकट टू फिनाले टास्क के बाद माफी मांग ली थी तो फिर वीकेंड का वार पर अचानक वो बदल कैसे गए। जिस चुम के आगे-पीछे विवियन दौड़ रहे थे, अचानक उनसे माफी मांगने की उम्मीद आखिर क्यों करने लगे थे। दो पर्सनालिटी दिखाने को लेकर भी विवियन से सवाल किया गया।
शिल्पा-करणवीर संग दोस्ती तोड़ने का आरोप
विवियन पर मीडिया ने एक और आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी ने चार लोगों के लिए उन्हें आगाह किया था। करणवीर, शिल्पा, अविनाश और ईशा से नूरन अली ने विवियन को दूर रहने के लिए कहा था, तो फिर विवियन ने ईशा-अविनाश से दूरी क्यों नहीं बनाई जबकि करणवीर और शिल्पा से उन्होंने खुद को तुरंत अलग कर लिया था। शिल्पा को तो उन्होंने नॉमिनेट तक कर दिया था।
यह भी पढ़े: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले हुआ सबसे बड़ा ‘खेला’, शो की ‘लाडली’ Eisha को मिला रिएलिटी चेक
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
42 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines