बच्चों के लिए पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने सात बार घोंपा चाकू; तीन दिन बाद हो गई मौत

पुलिस ने आरोपी ठेले वाले को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाप दर्ज मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

Delhi man stabbed, Nihal Vihar murder, food vendor stabbing, extra chhole, Delhi crime news, Delhi Police, Delhi Murder

पुलिस अभी मामले की आगे की जांच कर रही है. (Image - ANI)

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में कम छोले पैक करने को लेकर हुए विवाद में एक ठेले वाले ने 35 साल के ग्राहक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात की है. निहाल विहार में रहने वाले संदीप एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे. रविवार रात को अपने दोस्तों के साथ ज्वालापुरी इलाके के संडे मार्केट गए थे.

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ विवाद?

मार्केट में संदीप ने एक छोले-भटूरे के स्टॉल पर खाना खाया. इसके बाद उन्होंने अपने बेटे और बेटी के लिए छोले-भटूरे पैक करवाए. पैकेट में संदीप को छोले कम लगे. इस पर उन्होंने स्टॉल मालिक चिंटू गुप्ता से और छोले डालने के लिए कहा.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों में इस बात को लेकर बहस हुई. बहस बाद में हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान चिंटू ने संदीप को चाकू मार दिया. संदीप पर एक के एक कई बार चाकू से वार किए गए. संदीप को सात बार चाकू घोंपा गया. जिसमें तीन बार तो उनके पेट में चाकू घुस गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़ाने की कोशिश भी की. लेकिन तब तक संदीप के खून से लथपथ हो चुके थे.

इलाज के दौरान मौत

फिर स्टॉल पर संदीप के पिता बृजेश सिंह पहुंच गए. उन्होंने अपने जख्मी बेटे को देखा तो उसे तुरंत संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले गए. वहां के बाद उसे पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. संदीप की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन

संदीप के पिता बृजेश ने मीडिया को बताया कि उन्हें अपना बेटा फूड स्टॉल के पास खून से लथपथ हालत में मिला. उन्होंने बताया, ‘उसने मुझे बताया कि पांच-छह लोगों ने उसे चाकू मारा था. मुझे नहीं पता कि पुलिस ने सिर्फ एक ही आदमी को क्यों गिरफ्तार किया है. अब इस उम्र में मुझे अपने बेटे का शव उठाना पड़ रहा है.’

पुलिस ने आरोपी ठेले वाले को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाप दर्ज मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं था. पुलिस अभी मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ