Bigg Boss 18 में इस बार होंगे 20 कंटेस्टेंट्स, एक-एक का नाम हो गया लीक

Bigg Boss 18 Contestants List Leaked: ‘बिग बॉस 18’ के लिए इस बार 20 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है जो इस बार शो में हिस्सा लेने वाले हैं।

Bigg Boss 18 Contestants List Leaked

Bigg Boss 18 Contestants List Leaked

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Contestants List Leaked: बिग बॉस 18 शुरू होने में अब बस 2 दिन बचे हैं। सलमान खान का रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। फैंस शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो को लेकर आए दिन नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। खबर आ रही है कि इस बार शो में 20 कंटेस्टेंट्स होने वाले हैं, जिसकी अब लिस्ट भी सामने आ गई है। चलिए आपको बताते हैं इस बार शो में हिस्सा लेने के लिए किस-किसका नाम सामने आया है।

‘बिग बॉस खबरी’ ने शेयर की 20 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

‘बिग बॉस खबरी’ ने एक्स पर एक लिस्ट शेयर की है जिसमें बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के लिए 20 कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार शो में हिस्सा 20 कंटेस्टेंट्स लेने वाले हैं। शो के लिए जो 20 नाम सामने आए हैं वो हैं-

विज्ञापन

1. चुम दरांग

2. मुस्कान बामने 

3.तेजिंदर पाल सिंह बग्गा

विज्ञापन

4. अतुल किशन

5. विवियन डिसेना

विज्ञापन

6. ईशा सिंह 

7. करणवीर मेहरा

विज्ञापन

8. शहजादा धामी

9. रजत दलाल

विज्ञापन

10. अविनाश मिश्रा

11. सारा अफरीन खान 

विज्ञापन

12. अफरीन खान

13. एलिस कौशिक

विज्ञापन

14. चाहत पांडे

15. शिल्पा शिरोडकर

विज्ञापन

16. नायरा बनर्जी 

17. गुणरत्न सदावर्ते

विज्ञापन

18. हेमलता शर्मा 

19. श्रुतिका राज अर्जुन

विज्ञापन

20. निया शर्मा

विज्ञापन

हालांकि इसी लिस्ट को शेयर करते हुए साथ में ये भी लिखा गया है कि आखिरी मूमेंट में कोई भी शो से बैकआउट कर सकता है। जैसा कि हर बार देखने को मिलता है। लेकिन एक बात तो तय है कि इस बार शो में इन्हीं 20 नामों में से कंटेस्टेंट्स दिखने वाले हैं।

शहजादा धामी, शिल्पा, चाहत का आया प्रोमो

आपको बता दें बिग बॉस के मेकर्स ने शुक्रवार को तीन कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी जारी कर दिए हैं, जिनमें शहजादा धामी, चाहत पांडे और शिल्पा शिरोडकर का नाम शामिल है। शहजादा धामी जहां प्रोमो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने चार शोज अब तक किए हैं लेकिन आखिरी शो में उन्हें सभी के सामने बेइज्जत करते हुए रातों-रात निकाल दिया गया वहीं शिल्पा खुद को 90 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस कहते हुए दिखाई दे रही हैं। चाहत पांडे कहते हुए नजर आ रही हैं कि अपने पिया जी का घर छोड़कर वो बिग बॉस के घर में रहने के लिए आ रही हैं।

विज्ञापन

‘बिग बॉस 18’ की दिलचस्प थीम

इस बार शो की थीम बेहद दिलचस्प होने वाली हैं। बिग बॉस ऐसा दावा कर रहे हैं कि इस बार वो कंटेस्टेंट्स के फ्यूचर को पहले से ही देख लेंगे इसलिए वो पहले से ही अपनी तरफ से चाल चलने के लिए तैयार रहेंगे। कंटेस्टेट्स के पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर की थीम पर इस बार का शो बेस्ड होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ