Bigg Boss 18 Top 6 Journey: बिग बॉस 18 इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। फिनाले से पहले मेकर्स शो में ट्विस्ट लाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने उनकी जर्नी दिखाई। करणवीर मेहरा से लेकर विवियन डीसेना तक टॉप 6 कंटेस्टेंट्स अपनी बिग बॉस 18 जर्नी देखकर काफी इमोशनल हो गए। वहीं फैंस भी उनकी जर्नी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। आइए जानते हैं कि मेकर्स को किए कंटेस्टेंट की जर्नी सबसे ज्यादा पसंद आई है और क्या इससे वोटों पर असर पड़ सकता है?
किसकी जर्नी फैंस को पसंद?
बिग बॉस 18 के टॉप 6 में रजत दलाल, करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह हैं। बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को बारी बारी से उनकी पूरी जर्नी दिखाई। बिग बॉस तक की पोस्ट के मुताबिक, फैंस ने सबसे ज्यादा रजत दलाल की जर्नी को पसंद किया है और उसे बेस्ट बताया है। उसके बाद चुम दरांग की जर्नी फैंस को पसंद आई है। फैंस ने चुम की जर्नी को क्यूट बताया है।
तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा का नाम है, जबकि चौथे नंबर पर विवियन डीसेना का नाम है। उसके बाद पांचवें नंबर पर करणवीर मेहरा की जर्नी को फैंस ने पसंद किया है। सबसे आखिरी में ईशा सिंह का नाम है। इससे साफ है कि फैंस को ईशा की बिग बॉस 18 की जर्नी सबसे कम पसंद आई है।
यह भी पढ़ें: Boss Meter में बड़ा उलटफेर, बिग बॉस 18 फिनाले से एक दिन पहले कौन बना जनता की पसंद?
मेकर्स पर लगा बायस्ड का आरोप
आपको बता दें कि बीते दिन फैंस ने मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उनका कहना था कि जानबूझकर उन्होंने करणवीर मेहरा की जर्नी को खराब बनाया है। फैंस ने ये भी कहा था कि मेकर्स ने अविनाश को हीरो की तरह पेश किया है, जबकि करण की जर्नी में सिर्फ चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर ही ज्यादा टाइम दिखी हैं।
क्या वोटिंग पर पड़ेगा असर?
अब सवाल उठता है कि क्या इस जर्नी से कंटेस्टेंट्स की वोटिंग पर असर पड़ेगा? आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर फैंस का यही कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर करणवीर मेहरा का वीडियो कम अच्छा बनाया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि कंटेस्टेंट्स की जर्नी को देखते हुए वोटिंग में बदलाव हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines