Tajinder Bagga In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का गेम दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। एक तरफ कुछ घरवालों के बीच में जुबानी जंग देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी हैं, जिनके दिल के जज्बात अब शायरी के जरिए बाहर आने लगे हैं। यूं तो बिग बॉस के शायर करणवीर मेहरा की शायरी अभी तक घर में सुनाई देती रही है लेकिन अब उन्हें टक्कर देने उनका तगड़ा कॉम्पिटिशन आ गया है। हम अविनाश मिश्रा की नहीं बल्कि तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बात कर रहे हैं, जो गेम में अभी तक लॉस्ट थे लेकिन बीते एपिसोड में जिस तरह से वो खुलकर सामने आए दर्शक भी देखकर हैरान हो गए।
दरअसल, बीते दिन रविवार को आए एपिसोड में तजिंदर ने एक तरफ करणवीर मेहरा की बोलती अपनी शायरी से बंद करा दी। वहीं दूसरी तरफ सारा अरफीन खान से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया।
करणवीर की बंद हुई बोलती
जाहिर है कि शनिवार को वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने घरवालों से मुशायरा करवाया था। अब लगता है कि सदस्यों के दिमाग से यह खुमार अभी उतरा नहीं है। रविवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में तजिंदर पाल और करणवीर के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, घरवालों के सामने शायरी सुनाते हुए बग्गा करणवीर को आड़े हाथ लेते हैं। इसके जवाब में करण कहते हैं, ‘क्या बताएं दिल का हाल.. यहां कौन मानता है।’ तभी तजिंदर कहते हैं, ‘और यह शेर 100 बार सुना दिया.. पूरा देश जानता है।’ तभी घरवाले कहते हैं कि क्या चाय पी ली। इस पर अविनाश कहते हैं कि कॉफी छोड़कर मैं भी चाय पर आ जाऊं क्या..।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट, टाइम गॉड फिर होंगे बायस्ड
सारा के साथ करने लगे फ्लर्ट
तजिंदर का खुमार यहीं नहीं रुकता है और इसके बाद वह सारा अरफीन खान से फ्लर्ट करना शुरू कर देते हैं। दरअसल, सारा बग्गा से पूछती हैं कि उन्होंने ऐसा क्या पी लिया है कि आप ऑन हो गए। इस पर तजिंदर उनसे फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, ‘अब तुम्हारे और मेरे बीच में अरफीन की दीवार नहीं है ना.. इसलिए तुम्हें देखकर मुझे शेर याद आ रहे हैं।’ इसके बाद सारा कहती हैं कि आपने मेरे लिए आज तक एक शेर नहीं मारा है।
शायरी से जीता फैंस का दिल
सारा अरफीन खान की यह बात सुनते ही तजिंदर पाल शायरी बोलना शुरू कर देते हैं। जब सारा उनसे कहती हैं कि आप चुराई हुई लाइन सुना रहे हैं। तब तजिंदर कहते हैं कि उन्होंने यह लाइन खुद से लिखी है। यह सुनकर सारा फुली इम्प्रेस दिखाई देती हैं। तजिंदर और सारा के बीच दिलचस्प बातचीत देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस को शुरू हुए एक महीना हो चुका है लेकिन बहुत कम बार ही तजिंदर को कैमरे के सामने कुछ बोलते हुए देखा और सुना गया है। अब फैंस एक्साइटेड हैं यह देखने के लिए कि तजिंदर गेम में ऐसे ही ऑन रहते हैं या फिर दोबारा लॉस्ट हो जाते हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
12 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
13 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines