90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस क्यों गई डिप्रेशन में? शिल्पा ने बिग बॉस में किया रिवील

Shilpa Shirodkar In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में शिल्पा शिरोडकर ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें डिप्रेशन में क्यों जाना पड़ गया था।

Shilpa Shirodkar In Bigg Boss 18

Shilpa Shirodkar In Bigg Boss 18.

विज्ञापन

Shilpa Shirodkar In Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में इस बार अधिकतर लोग टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए देखने को मिल रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक भी शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने भी बिग बॉस के जरिए टीवी पर कमबैक किया है। घर में रहते हुए उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और करियर को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं।

साथ ही बताया कि उन्होंने अपने करियर को छोड़कर लंदन जाने का फैसला क्यों लिया था। इसके अलावा शिल्पा शिरोडकर ने यह भी खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्हें डिप्रेशन का शिकार होना पड़ा था।

विज्ञापन

क्यों डिप्रेशन में चली गई थीं शिल्पा?

बीते दिन मंगलवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में देखने को मिला कि शिल्पा शिरोडकर ने एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते से बताया कि जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं, इस दौरान उनके पति अप्रेश रंजीत ने उनका काफी साथ दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब साल 2000 में उन्होंने अपने पेरेंट्स को खो दिया था, उस वक्त वो डिप्रेशन में चली गई थीं। उनकी हालत को देखने के बाद उनके पति ने फैसला लिया कि वो सब कुछ छोड़कर इंडिया लौट आएंगे।

शिल्पा शिरोडकर ने आगे बताया, ‘अगर मेरे पति अप्रेश रंजीत बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे होते तो उन्हें इसमें बड़ी सफलता मिलती लेकिन उन्होंने मेरी हालत को देखते हुए सब कुछ छोड़ने का फैसला लिया।’ शिल्पा की इस बात को सुनकर एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने कहा कि उन्हें लगता है कि एक कार्यकर्ता बनने में 35 साल लगते हैं, लेकिन एक कलाकार को उभरकर आने में और सफलता पाने में 50 साल लग जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और एक-दो को छोड़कर आप थीं लेकिन तभी आपने… आपका गाना बहुत हिट हुआ था। लोग पागल हो गए थे।’

विज्ञापन

एक्ट्रेस को किस बात का नहीं पछतावा

गुणरत्न सदावर्ते की बात को सुनकर शिल्पा शिरोडकर कहती हैं कि उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है। इस पर गुणरत्न कहते हैं, ‘आपको पछतावा नहीं होगा लेकिन दर्शकों को.. क्या बात कह रही हो आप। कलाकार की अपनी जिंदगी नहीं रहती है। वो दर्शक की फैमिली बन जाते हैं। आप, माधुरी दीक्षित और कंगना रनौत जैसी कुछ ही एक्ट्रेस हैं इंडस्ट्री में।’ बता दें कि शिल्पा शिरोडकर ने 90 के दशक की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वो नम्रता शिरोडकर की बहन हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने से पहले शिल्पा शिरोडकर ने ई-टाम्स से बातचीत में बताया था कि उनकी वापसी से उनकी बहन नम्रता और महेश बाबू काफी खुश हैं। उन्हें गर्व है और यह भी जानते हैं कि एक्ट्रेस जो करेंगी खुद के लिए ही करेंगी। बता दें कि फिल्मों के अलावा शिल्पा शिरोडकर सिलसिला प्यार का, सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल और एक मुट्ठी आसमान जैसे कुछ टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ