Bigg Boss 18 Time God Task: बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े काफी देखने को मिल रहे हैं लेकिन अब घरवाले हिंसा पर उतर आए हैं। इसकी शुरुआत बिग बॉस के एक टास्क से हुई जिसमें घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। दोनों टीमों को मिलकर टास्क पूरा करना था और नया टाइम गॉड बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश करनी थी। लेकिन बिग बॉस के घर में सबकुछ इतनी आसानी से हो जाए यह तो मुमकिन ही नहीं है।
कुछ ऐसा ही आपको आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा जिसकी एक झलक प्रोमो में देखने को मिली है। प्रोमो में दोनों टीमें मिलकर गेम जीतने की कोशिश करती हुई दिखीं लेकिन रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना के बीच हुई जबरदस्त फाइट से पूरे घर का माहौल ही बिगड़ गया। आलम यह हुआ कि टास्क देखते ही देखते जंग में बदल गया।
दो टीम में बंटे घरवाले
मेकर्स की तरफ से जारी किए गए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सभी घरवालों को दो टीम में बांटा गया है। पहली टीम के कैप्टन विवियन डीसेना बने हैं, जबकि दूसरी टीम के कैप्टन करणवीर मेहरा बने हैं। टीम ‘ए’ में विवियन के अलावा अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर हैं। वहीं टीम ‘बी’ में करणवीर के अलावा रजत दलाल, चाहत पांडे, सारा आरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी और श्रुतिका अर्जुन हैं।
प्रोमो में बिग बॉस कहते सुनाई दे रहे हैं कि घर में नए टाइम गॉड को चुनने के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया है। उन्हें आपस में टास्क के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देनी है। दोनों ही टीम को मौका दिया जाएगा अपना नया टाइम गॉड चुनने का। प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि घरवाले अपनी-अपनी टीम को जिताने के लिए काफी कोशिश करते हैं। वहीं कशिश कपूर की गाइडेंस में टास्क पूरा किया जाना था। तभी अविनाश अन्य घरवालों से कहते हैं कि हम दो-दो करते हुए सामने वाली टीम पर अटैक करेंगे।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal की दबंगई से हिला Bigg Boss का घर, न सलमान से घबराए न रवि का दिखा डर
रजत, विवियन और अविनाश में फाइट
उधर, करणवीर मेहरा की टीम से एक साथ 4 लोग आते हैं और उनकी टीम से मिट्टी जो टास्क के लिए दी गई है, उसे उठाने लगते हैं। इस दौरान शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा दोनों मिलकर श्रुतिका अर्जुन को रोकने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। दूसरे पल में रजत दलाल आते हैं जिन्हें रोकने के लिए विवियन डीसेना और अविनाश सामने आते हैं। इसी दौरान धक्का-मुक्की में तीनों गिर जाते हैं। अविनाश और विवियन मिलकर रजत को पटक देते हैं।
कौन होगा घर का नया टाइम गॉड?
आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस का नया टाइम गॉड बनने के लिए कौन सी टीम जीत की हकदार बनती है। वहीं विवियन के बाद घर का नया टाइम गॉड कौन होगा। फिलहाल यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। इसके अलावा रजत दलाल, विवियन डीसेना और अविनाश पांडे के बीच झगड़े में भी हिंसा देखने को मिली है। अब देखना होगा कि इस हिंसा के चलते क्या बिग बॉस इस सीजन में भी किसी घरवाले को बाहर का रास्ता दिखाते हैं?
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
30 mins agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
42 mins agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
3 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
11 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines