Rajat Dalal की दबंगई से हिला Bigg Boss का घर, न सलमान से घबराए न रवि का दिखा डर

Rajat Dalal In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हर कंटेस्टेंट का अपना गेम देखने को मिल रहा है। इस बीच रजत दलाल को अलग ही जोन में देखा जा रहा है। उन्हें अब तक कई बार धमकी देते हुए सुना गया।

Rajat Dalal In Bigg Boss 18

Rajat Dalal In Bigg Boss 18.

विज्ञापन

Rajat Dalal In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते शहजादा धामी घर से बेघर हो चुके हैं। उनके इविक्शन के साथ ही दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर घर में एंट्री कर चुके हैं। खैर अब बिग बॉस का घर दो ग्रुप में बंट चुका है लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा है, जिसकी दबंगई से पूरा घर परेशान है।

हम बात कर रहे हैं रजत दलाल की जो पिछले काफी समय से दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं लेकिन उनकी धमकियां अब घरवालों को पसंद नहीं आ रहीं। यही वजह है कि घरवाले रजत दलाल को अपने निशाने पर ले रहे हैं।

विज्ञापन

पहले हफ्ते में दे डाली थी धमकी  

बता दें कि बिग बॉस 18 में जब रजत दलाल ने एंट्री की थी, तब उनकी पहली लड़ाई ही तजिंदर पाल सिंह बग्गा के साथ हो गई थी। इस दौरान रजत ने उन्हें धमकी तक दे डाली थी। घर में रहते हुए रजत दलाल की दबंगई से अब हर कोई वाकिफ हो चुका है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब उन्हें घरवालों को साफतौर पर धमकी देते हुए देखा गया है। चाहे विवियन डीसेना के साथ उनकी फाइट हो या फिर अविनाश मिश्रा के साथ उन्होंने हर किसी को धमकी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन

सलमान खान ने उठाए थे सवाल

इस हफ्ते आए वीकेंड का वार की बात करें तो सलमान खान ने रजत दलाल के गेम पर सवाल उठाए थे। यहां तक उन्होंने दर्शकों के कमेंट्स भी दिखाए थे जो उनके खिलाफ किए जा रहे हैं। सलमान ने कहा था कि जिस तरह वो कैमरे के सामने कहते हैं कि एक बार पावर मेरे पास आ जाए फिर मैं घरवालों को दिखाता हूं यह असली रजत है या फिर वो जो स्टेटमेंट करते हैं कि घर खिलाफ हो जाएगा.. इसमें असली रजत कौन है, यह जानने के लिए दर्शक भी कन्फ्यूज हैं।

विज्ञापन

वीकेंड के वार में अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना ने भी सलमान खान के सामने यह बताया कि रजत दलाल धमकी देते हैं। उन्होंने टाइम गॉड (विवियन डीसेना) की योग्यता पर सवाल उठाए। इसका जवाब देते हुए रजत ने कहा था वो प्यार और तरीके से बात करने में विश्वास रखते हैं। धमकी उन्होंने कभी दी नहीं लेकिन अविनाश चाहें तो उन्हें धमकी दे सकते हैं और अंजाम देख सकते हैं। इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा था कि यह भी धमकी ही है।

विज्ञापन

रवि किशन का नहीं दिखा डर

इसके अलावा रविवार को हाय दईया विथ रवि भइया में रवि किशन ने रजत दलाल पर सवाल उठाए थे। रवि ने कहा था कि वो विवियन, अविनाश और करण को कॉपी कर रहे हैं। इस पर रजत ने कहा था कि वो घर में नियमों में बंधे हुए हैं। हालांकि रवि किशन ने कहा था कि कुछ लोगों को घर में लगता है कि वो धमकी दे रहे हैं। इस दौरान रजत ने विवियन को भी बिना रवि किशन से डरे हुए धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर शो का कॉन्ट्रैक्ट हट जाएगा तो वह विवियन की जीभ से बहुत कुछ साफ करा देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ