Rajat Dalal in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में घरवालों के असली रंग अब दिखने शुरू हो गए हैं। दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने और नॉमिनेशन में खुद को सेफ रखने के लिए कंटेस्टेंट्स हर टेढ़ी चाल चलने से नहीं चूक रहे हैं। विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा… ये दो ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनका ग्रुप इस वक्त बिग बॉस के घर में एक्टिव है। हालांकि कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं, जो दो नाव पर सवार हैं। दिलचस्प बात ये है कि रजत दलाल, जो अभी तक करण के साथ गेम खेल रहे थे, अब उन्होंने अपना दांव चलना शुरू कर दिया है। इसकी एक झलक आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगी। दरअसल, शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें रजत अब बगावत पर उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रजत ने बनाया मास्टर प्लान
बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले ‘बिग बॉस 18’ ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में रजत दलाल और सारा खान आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान रजत, सारा को समझाते हुए कह रहे हैं, ‘हम दो हैं, तो हम दो ही हैं। दिग्विजय कभी मेरे से जुड़ेगा तो वो तब देखा जाएगा। अभी फिलहाल हमारे पास कोई नहीं है। हमें यहीं से आगे निकलना है। मैं चौड़े में चलता हूं, आप आराम से चलो।’
रजत दलाल की इन बातों पर सारा भी हामी भरती हुई नजर आ रही हैं। करणवीर के ग्रुप का हिस्सा बनने का दिखावा कर रहे रजत दलाल की बात और सारा की हामी से साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों एक साथ गेम खेलने की प्लानिंग कर रहे हैं। यही नहीं दोनों अन्य घरवालों के खिलाफ मास्टर प्लान भी बना रहे हैं। जाहिर है कि रजत की सारा और अरफीन खान से काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। अरफीन के एविक्शन के दौरान रजत ने उनसे कहा था कि वो सारा के साथ हैं।
फैंस के पसंदीदा बने रजत
रजत दलाल शुरू से अपने गुस्से को लेकर घरवालों के निशाने पर आते रहे हैं। इसके बावजूद वह दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं। इस हफ्ते फैंस ने उन्हें बिग बॉस 18 किंग का टैग दिया है। इसके अलावा टॉप 5 की लिस्ट में उनका नंबर सबसे ऊपर है। घरवालों से बात करते हुए रजत के बोल कई बार तीखे हो जाते हैं लेकिन उनके मुद्दे ज्यादातर सही होते हैं। यही वजह है कि फैंस भी विवियन की जगह रजत को अपना लाडला बनाकर रखते हैं।
सारा भी फुल एक्टिव मोड़ में
वहीं सारा खान की बात करें तो पिछले हफ्ते उनका अलग ही रूप देखने को मिला था। नॉमिनेट होने से बौखलाईं सारा ने विवियन और उनके ग्रुप के सदस्यों की नाक में दम कर दिया था। यही नहीं उन्होंने अविनाश, ईशा और एलिस को नेशनल टीवी पर काफी खरा-खरा सुनाया था। पिछले हफ्ते के बाद से सारा काफी एक्टिव स्टेट में आ गई हैं। अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में रजत और सारा साथ मिलकर किन-किन की नाक में दम करते हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
4 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
6 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
7 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
7 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines