सलमान खान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर श्रॉफ? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोली; पूछताछ में खुलासा

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर ने पुलिस को हमले की असली वजह बताई है. वहीं हमले का सीधा कनेक्शन सलमान खान से बताया है. हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित ने भी सलमान खान के को-स्टार्स पर ऐसे हमले होते रहने की धमकी दी है.

tiger shroff | salman khan | lawrence bishnoi

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में बाइक सवार 3 शूटरों ने हमला किया था. (Credit-ANI)

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया है कि टाइगर पर हमले का कनेक्शन एक्टर सलमान खान से था. शूटरों ने पुलिस को बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक्टर सलमान खान से बदला लेना चाहता है और साल 2022 में टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान की तारीफ की थी. सलमान खान की तारीफ गैंग से बर्दाश्त नहीं होती, इसलिए बदला लेने के लिए टाइगर पर हमला किया गया था. टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘होरपंती 2’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. प्रमोशन के दौरान इवेंट में टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान की तारीफ की थी.

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने कब की थी सलमान की तारीफ?

हमलावर फूल सिंह ने पुलिस को बताया है कि प्रमोशन के दौरान मीडिया ने टाइगर श्रॉफ से ईद पर मूवी रिलीज होने के बारे में सवाल पूछा था तो टाइगर ने जवाब में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ एक ही टाइगर है और वह सलमान खान सर हैं. उनके सामने मैं बस एक बिल्ली हूं. मैं सिम्बा हूं, एक टाइगर का बच्चा. टाइगर श्रॉफ ने सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ और इसके सीक्वल के चलते कही थी. सोशल मीडिया पर टाइगर का यह बयान काफी वायरल हुआ था. इस बयान को सुनकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग भड़क गया और टाइगर श्रॉफ पर हमला करके सबक सिखाया.

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की और हमले होने की धमकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली है. अनिल पंडित वांटेड गैंगस्टर है और टाइगर पर हमले के बाद उसने ऑडियो जारी करके कहा था कि 1998 के काला हिरण का शिकार मामले में सलमान खान से माफी की मांग लॉरेंस बिश्नोई गैंग कर रहा है, लेकिन वह माफी नहीं मांगता. इसलिए गैंग सलमान खान से बदला लेना चाहता है. इसलिए सलमान खान के साथ-साथ उसके साथ काम करने वाले बॉलीवुड इंडस्ट्री के दूसरे लोगों को भी गैंग से दुश्मनी झेलनी होगी. या तो सलमान माफी मांग ले, नहीं तो ऐसे हमले आगे भी होते रहेंगे.

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ

बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर तब हमला हुआ था, जब वे एक फुटबाल मैच खेलकर घर के लिए निकल रहे थे. 2 युवकों ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की थी और तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे. हमले में टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी थी और एक अन्य शख्स भी घायल हुआ था, वहीं टाइगर को गोली नहीं लगी थी, लेकिन वे घायल हुए थे. मुंबई पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए राजस्थान पुलिस की मदद से 3 हमलावरों को कोटा से गिरफ्तार किया था और फिर हमले में उनकी मदद करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ