मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, विवाद के बीच बोले- उत्तराखंड की पहचान 'अतिथि देवो भव'

Daler Mehndi Controversy: सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दलेर मेहंदी से बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान अतिथि सत्कार, लोकसंस्कृति और आपसी सद्भाव की परंपरा से है.

CM DHAMI.jpg

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दलेर मेहंदी से बातचीत की जानकारी दी. (Photo: ANI/@thedalermehndiofficial)

उत्तराखंड में मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे फोन पर बातचीत की है. कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार के बाद शुरू हुए इस विवाद को अब सीएम धामी खत्म कराने की कोशिश में लगे हुए हैं. सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर कार्यक्रम में नशे की हालत में परफॉर्मेंस देने का आरोप लगाया था. अब सीएम धामी ने इस पूरे घटनाक्रम को पीछे छोड़कर मीका सिंह और दलेर मेहंदी से बातचीत और सौहार्द के साथ मतभेद खत्म करने की अपील की है.

विज्ञापन

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दलेर मेहंदी से बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान अतिथि सत्कार, लोकसंस्कृति और आपसी सद्भाव की परंपरा से है. राज्य में कलाकारों का हमेशा स्वागत और सम्मान किया जाता रहा है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए इस विवाद को समाप्त किया जा सकेगा.

विज्ञापन

सीएम धामी ने क्या कहा?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान हाल ही में हुए विवाद पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भव’ की समृद्ध परंपरा का संवाहक है और यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत किया जाता है. सीएम धामी ने इस मामले को पीछे छोड़कर सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ने की अपील की. इससे पहले उन्होंने दलेर मेहंदी के भाई और गायक मीका सिंह से भी फोन पर बातचीत की थी. उस समय भी उन्होंने गलतफहमियों को आपसी संवाद के माध्यम से दूर करने की बात कही थी.

विज्ञापन

मीका सिंह ने की मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की मांग

सिंगर मीका सिंह ने सीएम धामी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वह पुष्कर सिंह धामी का सम्मान करते हैं. हालांकि, उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी के बारे में दिए गए बयान को स्पष्ट करने और माफी मांगने की मांग की है. मीका सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मंत्री को एक वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी स्पष्ट करनी चाहिए और दलेर मेहंदी से यह कहने के लिए माफी मांगनी चाहिए कि वह परफॉर्मेंस के दौरान नशे में थे. उनके मुताबिक, गलतफहमियां हो सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ