Bigg Boss 18 के प्रोमो में Salman Khan ने किए शो से जुड़े खुलासे, ग्रैंड प्रीमियर की डेट भी रिवील

Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस 18 का प्रोमो रिलीज हो गया है। शो के प्रोमो में न सिर्फ सलमान खान, बल्कि टाइम का तांडव नजर आ रहा है। प्रोमो के साथ शो के ग्रैंड प्रीमियर की डेट भी रिवील कर दी गई है। आइए जानते हैं कि कब खत्म होगा इंतजार?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Promo: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 के प्रोमो का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो आखिरकार खत्म हो ही गया। शो का प्रोमो रिलीज हो चुका है और आते ही प्रोमो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। शो के प्रोमो के साथ ही इसके प्रीमियर की डेट और टाइम भी रिवील कर दिया गया है। जी हां, अब बिग बॉस का 18वां सीजन शुरू होने में बेहद कम टाइम बचा है। ऐसे में जाहिर है कि शो के लिए फैंस में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

कैसा है शो का प्रोमो?

बिग बॉस 18 के प्रोमो को देखकर मजा ही आ गया है। सलमान खान, टाइम के तांडव के साथ एक अलग ही अंदाज में शो को होस्ट करने वाले हैं। शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने अलग ही स्वैग में दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में उनका वॉयस ओवर चल रहा है। शो के प्रोमो में टाइम ट्रैवल और विज्ञान का भी जिक्र किया गया है। प्रोमो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव छाएगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कब और कितने बजे होगा शो का प्रीमियर?

अगर शो के ग्रैंड प्रीमियर की बात करें तो अब इसमें ज्यादा समय नहीं बचा है। जी हां, शो के प्रोमो के साथ इसके प्रीमियर की डेट भी रिवील की गई है। बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर की रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा। शो के प्रोमो वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर खूब कमेंट्स भी किए हैं।

विज्ञापन

लोगों को बेसब्री से शो का इंतजार

एक यूजर ने इस प्रोमो वीडियो पर कमेंट किया कि सलमान खान के बिना बिग बॉस कुछ नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रोमो देखकर तो मजा ही आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या प्रोमो है, इस बार का सीजन तो हिट है। एक और यूजर ने लिखा कि अब तक का सबसे बेस्ट प्रोमो। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स शो के प्रोमो की तारीफ कर रहे हैं। लोगों के पॉजिटिव कमेंट्स से साफ है कि इस बार का सीजन बेहद जबरदस्त जाने वाला है। फैंस बेसब्री से शो के प्रीमियर का वेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ