10 साल का एक्टिंग करियर छोड़, टेलर बनना चाहता है ये एक्टर, पॉडकास्ट में किया खुलासा

Aparshakti Khurana Career Reveal: बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि गाने भी गाना पसंद करते हैं. उन्होंने कई बार एक्टिंग से ज्यादा गाना गाने को अपना सुकून बताया. अब वे इस प्रोफेशन को ट्राई करना चाहते हैं.

aparshakti khuraana tailor career

aparshakti khuraana tailor career

Aparshakti Khurana On Neha Dhupia Podcast: बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर अपने करियर से जुड़ी कुछ खास बातें साझा की हैं. बता दें कि वे एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग करियर में भी सक्रिय हैं. लेकिन वे अब इस इंडस्ट्री में भी हाथ-पैर मारना चाहते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पॉडकास्ट पर किया खुलासा

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के टॉक शो ‘डबल डेट’ (Double Date) के पहले एपिसोड में अपनी पत्नी आकृति खुराना के साथ पहुंचे अपारशक्ति ने अपने इस अनोखे सपने के बारे में खुलकर बात की.

अपारशक्ति कहते हैं कि वह हमेशा के लिए एक्टिंग नहीं करते रहेंगे. अगले 10-12 साल काम करने के बाद वह धीरे-धीरे इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगे.

विज्ञापन

इस काम में लगता है मन

अपारशक्ति ने खुलकर बताया कि, “मेरा बहुत मन है कि मैं टेलरिंग (सिलाई-कढ़ाई) सीखूं. कपड़ा कैसे काटना है और उसे कैसे सिलना है, मैं यह सब बारीकी से सीखना चाहता हूँ.” बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले अपारशक्ति मुंबई में बतौर स्टाइलिस्ट भी काम कर चुके हैं, जहां वह एक बड़े टीवी चैनल के एंकर्स की स्टाइलिंग करते थे. कपड़ों के प्रति उनका यह झुकाव वहीं से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन

शादी के बाद बदली किस्मत

नेहा धुपिया के इस शो में अपारशक्ति अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया, जिसमें उन्होंने संघर्षों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि शादी से पहले जब वे रेडियो, दिल्ली हाई कोर्ट या अन्य छोटे-मोटे काम करते थे, तब वे कई डायरेक्टर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स को ईमेल-मैसेज करते थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता था.

वे बताते हैं कि जिस दिन उनकी शादी हुई, उसी दिन उन्हें उनके 3 साल पुराने भेजे गए मैसेजेस के रिप्लाई आए, जिसमें उन्हें बतौर होस्ट काम करने का ऑफर मिला. इसके बाद उन्होंने ‘लेडी लक’ (किस्मत) पर विश्वास करना शुरू किया.

विज्ञापन

अपारशक्ति खुराना का फिल्मी सफर

अपारशक्ति खुराना ने साल 2016 में आई आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. पिछले 10 वर्षों में उन्होंने ‘स्त्री’, ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और हाल ही में ‘स्त्री 2’ व ‘बर्लिन’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ