Netflix पर आते ही छाई 250 करोड़ की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म, कहानी देखकर नहीं रुकेगी हंसी

अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए ओटीटी पर कोई बेहतरीन मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस मूवी को आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

bhooth bangla

'Bhooth Bangla' ओटीटी पर कहां देखें?

विज्ञापन

साल 2026 में अब तक कई सारी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया है. हालांकि, आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसमें आपको हॉरर के साथ कॉमेडी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को सिनेमाघरों में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस मूवी ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गर्दा उड़ाने आ रही है.

यह भी पढ़ें: Gullak 5 से पहले देख डालिए TVF के ये 5 शानदार शोज, हर एपिसोड की कहानी जीत लेगी दिल

विज्ञापन

कैसी है ‘भूत बंगला’ की कहानी?

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इस मूवी की कहानी एक महल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस महल में शैतानी शक्तियों का बास है. फिल्म में दिखाया गया है कि यह महल अक्षय कुमार के पूर्वजों का है और अब यह महल अक्षय को मिल जाता है. खिलाड़ी कुमार अपनी बहन की शादी कराने के लिए इस महल को तैयार करते हैं, तभी मूवी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है.

‘भूत बंगला’ ओटीटी पर कहां देखें?

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ में परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू ने अहम किरदार निभाया है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं, जिसे देखकर आपको हंसी के साथ-साथ डर भी लगने वाला है. इस मूवी में दिवंगत असरानी जी भी नजर आए हैं. दरअसल, उम्मीद लगाई जा रही है कि मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ’29’ और ‘मां बहन’ जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे सकती है और ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकती है. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ