'वरना बेचारे जिंदा…', Sapna Choudhary ने पति से विवाद के बीच शेयर किया पोस्ट, कह दी ये बात

Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी और उनके पति के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. इस विवाद के बीच अब सपना ने एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि पोस्ट में क्या है?

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary. image credit- social media

Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सपना की निजी जिंदगी की चर्चा हो रही है. बीते मंगलवार को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से सपना को घरेलू हिंसा मामले में अंतरिम राहत मिली थी. इस बीच अब सपना ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि सपना ने क्या कहा है?

विज्ञापन

सपना ने शेयर किया पोस्ट

सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सपना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कैमरे के सामने झूमती नजर आ रही है. पोस्ट को शेयर करते हुए सपना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सुनो सखी… कुछ तो लोग कहेंगे, बरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगें? उनका काम है कहना, बस बहरे बन जाओ और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखो.

विज्ञापन

पति के साथ चल रहा है विवाद

सपना का ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब उनके पति के साथ विवाद चल रहा है. अपने इस पोस्ट में बहरा बन जाने की सलाह दी है और ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया है. बता दें कि सपना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और फ्यूचर में ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका बनी हुई है.

कब होगी अगली सुनवाई?

इस याचिका में ये भी कहा गया कि कथित विवादों के चलते सपना चौधरी को अपना घर छोड़ना (ससुराल) पड़ा और वो वर्तमान में दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं. इसके बाद अदालत ने प्रारंभिक रूप से मामले को गंभीर मानते हुए अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश पारित किया है. वहीं, अब मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होनी है.

विज्ञापन

12 साल की उम्र में संभाली परिवार की जिम्मेदारी

वहीं, अगर सपना और उनके पति की बात करें तो उनके पति का नाम वीर साहू है. सपना एक पॉपुलर डांसर, सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 12 साल की उम्र से परिवार की जिम्मेदारी संभाली है और स्टेज पर परफॉर्म करके अपने करियर की शुरूआत की थी. सपना ने हमेशा अपने डांस से लोगों का दिल जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ