35 करोड़ का बजट... Salman, Priyanka, Govinda जैसे मल्टीस्टार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई ये फिल्म

Bollywood Film failed at Box Office: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसका बजट 35 करोड़ रुपये था और इस फिल्म एक-दो नहीं बल्कि कई बड़े कलाकार थे, लेकिन फिर भी ये फ्लॉप साबित हुई।

Bollywood Film failed at Box Office

Bollywood Film failed at Box Office

विज्ञापन

Bollywood Film failed at Box Office: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बेहतर कहानी के बिना भी हिट हो जाती हैं और कुछ ऐसी भी फिल्में हैं, जिनकी कहानी कमाल की होती है, लेकिन वो फिर भी नहीं चल पाती। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि मल्टीस्टार होने के बाद भी कौन-सी वो फिल्म है, जो नहीं चल पाई।

फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, गोविंदा और अनिल कपूर की फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। फिल्म का बजट भी 35 करोड़ रुपये था। जी हां, 35 करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर पिट गई कि मेकर्स और दर्शकों को सिर्फ मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन

‘लव एक्चुअली’ का रीमेक

फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित साल 2007 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। बता दें कि यह फिल्म ‘कल हो ना हो’ के बाद उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म थी। हालांकि फिल्म ‘कल हो ना हो’ को एक बड़ी सफलता मिली थी। बता दें कि ‘सलाम-ए-इश्क’ ब्रिटिश फिल्म ‘लव एक्चुअली’ का रीमेक है और इसमें अनिल कपूर, गोविंदा, सलमान खान, जूही चावला, अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, आयशा टाकिया, शैनन एसरा, सोहेल खान जैसे सुपरस्टार्स ने काम किया है।

35 करोड़ में बनी थी फिल्म

IMDb के मुताबिक, इस फिल्म में कलाकारों की भी खूब आलोचना की गई थी। 35 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद निखिल आडवाणी ‘बाटला हाउस’ तक एक भी हिट देने में असफल रहे। उन्होंने ‘चांदनी चौक टू चाइना’, ‘पटियाला हाउस’, ‘दिल्ली सफारी’, ‘डी-डे’, ‘हीरो’ और ‘कट्टी बट्टी’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। हालांकि, ये सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। यहां तक ​​कि जॉन अब्राहम, अभिषेक बनर्जी और शारवरी अभिनीत उनकी हालिया रिलीज ‘वेदा’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह डूब गई है।

‘फ्रीडम एट मिडनाइट’

निखिल आडवाणी अब अपनी सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसमें सिद्धांत गुप्ता, चिराग वोहरा, राजेंद्र चावला, ल्यूक मैकगिबनी, कॉर्डेलिया बुगेजा, मलिष्का मेंडोंसा, आरिफ जकारिया और इरा दुबे जैसे कमाल के स्टार्स हैं। इस सीरीज को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। देखने वाली बात होगी कि क्या ये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ