Kashish Kapoor Lashes Out on Avinash Mishra: ‘बिग बॉस 18’ के घर में अब दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। इनमें से एक हैं ‘स्प्लिट्सविला 15’ की कशिश कपूर जिन्होंने अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ ही धमाका कर दिया है। जी हां कशिश कपूर ने घर में एंट्री से पहले ही शो के मौजूदा कंटेस्टेंट्स ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा पर तीखा हमला बोल दिया, जिसके बाद शो में मसाला और एंटरटेनमेंट का डोज पहले से कई गुना बढ़ गया है।
कशिश ने अविनाश को कहा बदतमीज
कशिश कपूर ने घर में कदम रखते ही अविनाश और ईशा पर जमकर कटाक्ष किए, जिन्हें सुनकर दूसरे कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में कशिश कपूर ने कहा ‘अविनाश बहुत बदतमीज है और किसी को उन्हें ये बताने की जरूरत है। वहीं ईशा बहुत शातिर और मतलबी हैं।’ कशिश के इन हमलों के बाद अविनाश और ईशा का चेहरा देखते ही बन रहा था।
कशिश ने घरवालों को दी चेतावनी
इसके अलावा कशिश कपूर ने अपना इंट्रोडक्शन देते हुए सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वो यहां पर किसी की भी बकवास नहीं सुनेंगी। कशिश की मानें तो वो यहां पर अपनी रियल साइड को दिखाने वाली हैं। साथ ही आपके बता दें कशिश की एंट्री उन्हीं के शो ‘स्प्लिट्सविला 15’ के को-कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी के साथ हुई है जिनके साथ शो के बाद कशिश का छत्तीस का आंकड़ा हो गया था क्योंकि उन्होंने शो के फिनाले को छोड़कर 10 लाख रुपये चुन लिए थे जिसके बाद उनके पार्टनर दिग्विजय का फाइनल में जाने का सपना टूट गया था।
कशिश पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन
कशिश के इस आक्रामक रुख को देखकर नेटिजन्स ने तुरंत रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कशिश को पाखंडी लड़की बुलाते हुए लिखा और उनकी टिप्पणियों की आलोचना की। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘देखो कौन ईशा को बिची कह रहा है। क्या वो भूल गईं कि हमने उन्हें स्प्लिट्सविला में देखा है?” इन टिप्पणियों से ये साफ है कि कशिश को लेकर यूजर्स की पिछले शो से कुछ खास अच्छी राय तो नहीं है।
कशिश की एंट्री के साथ ही शो का तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। वो बहुत ही बोल्ड और बिंदास गेम को खेलने के लिए आई हैं जैसा कि उन्हें पिछले शोज में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: ‘उसकी जान गई तो मैं जिम्मेदार होऊंगी’, Bigg Boss 18 में Alice Kaushik ने दे डाली सरेआम मर्डर की धमकी
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
30 mins agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
42 mins agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
3 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
11 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines