---विज्ञापन---

‘उसकी जान गई तो मैं जिम्मेदार होऊंगी’, Bigg Boss 18 में Alice Kaushik ने दे डाली सरेआम मर्डर की धमकी

Alice Kaushik Open Death Threat to Karanveer Mehra: 'बिग बॉस 18' में हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद कंंटेस्टेंट एलिस कौशिश के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की जा रही है। एलिस ने शो के दूसरे कंटेस्टेंट करणवीर के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद लोग उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Alice Kaushik Open Death Threat to Karanveer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ में हाल के दिनों में घरवालों के बीच दो ग्रुप्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। एक ग्रुप करण वीर मेहरा का नजर आ रहा है, जबकि दूसरे पक्ष में विवियन डीसेना का समर्थन करने वाले सदस्य शामिल हैं। टीवी के लोकप्रिय सितारों में से एक विवियन, जो शो में अच्छी परफॉर्मेंस दे रहे हैं, लेकिन कई दर्शकों का मानना है कि वो बहुत बैकफुट पर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ करण वीर मेहरा ज्यादा आक्रामक और एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच शो में एलिस कौशिक ने अब कुछ ऐसा कह दिया है कि जिससे उनके खिलाफ बाहर केस दर्ज करने की मांग की जा रही है।

एलिस ने करणवीर को दिया डेथ थ्रेट

इस बीच अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच लगातार दुश्मनी देखने को मिल रही है। अविनाश, ईशा सिंह और एलिस कौशिक की तिकड़ी लगातार शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के खिलाफ जहर उगलती हुई दिखती है। अब एलिस ने करणवीर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे टीवी एक्टर के फैंस काफी नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर लगातार एलिस के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है। दरअसल हाल ही में एक वीडियो में एलिस कौशिक ने कहा कि वो करण वीर मेहरा को शारीरिक रूप से मारना चाहती हैं, एलिस ने कहा कि मैं करणवीर को मारना चाहती हूं, अगर उसकी जान गई तो मैं जिम्मेदार होऊंगी।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

क्या था पूरा मामला?

एलिस की इस बात पर उनके साथ बैठे उनके दोस्त अविनाश हंसते हुए नजर आते हैं। एलिस ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि उसने मेरे रिलेशनशिप की नेशनल टेलीविजन पर धज्जियां उड़ा दीं। आपको बता दें वीकेंड का वार के एपिसोड में एलिस को उनके बॉयफ्रेंड कुंवर के उस इंटरव्यू के बारे में बताया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने एलिस को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया। कुंवर बाहर लगातार एलिस और उनके रिश्ते को लेकर कुछ ऐसे बयान देते हुए नजर आ रहे हैं जिससे उनके और एलिस के रिश्ते पर कई सवाल उठने लगे हैं। बस इसी बात को जब सलमान ने एलिस के सामने रखा तो वो काफी इमोशनल हो गईं। सलमान ने उनके करणवीर से उस डिसकशन का जिक्र किया जिसके बाद एलिस के बॉयफ्रेंड का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला। इसके बाद एलिस को लगा कि करणवीर ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया है इसलिए ये सब कुछ हुआ है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं एलिस 

आपको बता दें एलिस को लगातार सोशल मीडिया पर बैश किया जा रहा है। उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह से नेशनल टेलीविजन पर धमकी देना अपराध है और एलिस को इसके लिए जवाब देना होगा।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: एक और दोस्त के निधन से टूटे Salman Khan, इमोशनल होकर दे दिया रिएक्शन

First published on: Nov 03, 2024 09:56 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola