Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में जब से वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, शो में कुछ बदलाव तो देखने को मिल रहे हैं। वाइल्ड कार्ड के आने के बाद एक कंटेस्टेंट की वो रियल साइड सामने आई है जो अब तक किसी ने न देखी थी और न सोची थी। अब नेशनल टीवी पर जो दिखाई दे रहा है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह से इस शो में दो लेडीज घर के हैंडसम लड़कों को नहीं कर पा रही हैं। एक हफ्ते से बिग बॉस में रोज कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों की भी आंखें खुली रह गई हैं।
कशिश और शिल्पा शिरोडकर हुईं एक्सपोज
दरअसल, कशिश कपूर (Kashish Kapoor) को काफी समय से मेल कंटेस्टेंट्स को ताड़ते हुए देखा जा रहा है। वो एक जगह बैठकर घर के लड़कों को देखती रहती हैं। इस काम में कोई उनका साथी बना हुआ है। कशिश को इस काम में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का भी साथ मिल रहा है। ये दोनों लेडीज कभी जिम करते हुए लड़कों को घूरती हैं और उनके शर्टलेस लुक पर लट्टू हो जाती हैं। खुद सलमान खान इनकी पोल सबके सामने खोल चुके हैं।
पूल में लड़कों को नहाते देख मचला कशिश और शिल्पा का मन
बावजूद इसके ये दोनों न शरमा रही हैं और न ही अपनी हरकतों से बाज आ रही हैं। अब तो इनका लेवल इतना बढ़ गया है कि दोनों ने अपनी टोली में चाहत पांडे (Chahat Pandey) को भी शामिल कर लिया। अब जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें इन तीनों की चोरी एक बार फिर पकड़ी गई है। ये तीनों साथ बैठकर अब पूल में लड़कों को नहाते हुए देख रही हैं। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को पूल में देख वो न सिर्फ एन्जॉय कर रही हैं बल्कि पीछे से कमेंट भी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के नए टाइम गॉड का नाम रिवील, पावर मिलते ही खुलेंगे ‘असली रिश्तों के राज’
लड़कों से नहीं हट रहीं दोनों की आंखें
शिल्पा को किसी की ट्रिक पसंद आ रही है तो कशिश को किसी की टांगे। अब ये दोनों गेम भूलकर बस लड़कों पर फोकस बनाए हुए हैं। लेकिन इन्हें ऐसे देखकर भी दर्शक एंटरटेन हो रहे हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि जिस शिल्पा को सभी मां की छवि में देख रहे हैं वो भी कुछ ऐसा करते हुए नजर आएंगी। उनका ये बदला अंदाज सभी को सरप्राइज कर गया है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines