Eisha Singh की मां ने फिनाले से पहले आरोपों का फोड़ा बम, बोलीं - मेरी बेटी की...

Eisha Singh Mother Allegations: बिग बॉस 18 में टॉप 6 की लिस्ट में शामिल ईशा सिंह की मां ने फिनाले से ठीक पहले कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जान लेते हैं कि क्या है पूरा मामला…

Eisha Singh

Eisha Singh

विज्ञापन

Eisha Singh Mother Allegations: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले कुछ कदम की दूरी पर है, बिग बॉस 18 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, उत्साह चरम पर पहुंच गया है। कई हफ़्तों तक चले तीखे ड्रामे, तीखी नोकझोंक और कई अच्छी यादों के पलों के बाद, रियलिटी शो ने कंटेस्टेंट को टॉप 6 फाइनलिस्ट की लिस्ट में शामिल कर लिया है। फिनाले से ठीक पहले ईशा की मां ने टॉप 6 में आई कंटेस्टेंट ईशा सिंह (Eisha Singh) को लेकर मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जान लेते हैं कि क्या है पूरा मामला…

टॉप 6 में आने के लिए ईशा सिंह ने दी कुर्बानी

विवादों से भरे शो बिग बॉस में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता है जो खबरों में छा जाता है। अब बिग बॉस 18 का फिनाले कुछ घंटों की दूरी पर है, और इससे पहले ईशा सिंह की मां ने मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईशा को टॉप 6 में रहने के लिए मेकर्स के साथ एक सीक्रेट डील करनी पड़ी। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट में बताया है कि हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि ईशा ने फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के बदले शो से अपनी कमाई का 30 प्रतिशत देने पर सहमति जताई थी। क्या ये सच है ये जानना बहुत जरूरी है।

Advertisment

वकील ने बताई सच्चाई

रिपोर्ट के अनुसार ईशा के वकील अली काशिफ खान ने बताया कि ईशा सिंह, जो अभी बिग बॉस 18 के घर में हैं की ओर से मैं गंभीर कानूनी परिणामों की चेतावनी दे रहा हूं यदि कोई भी मान हानिकारक या निराधार दावा प्रचारित किया जाता रहा तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरे कलाइंट ने फिनाले स्पॉट में रहने के लिए खुद को सुरक्षित करने के लिए 30% फीस का भुगतान किया ये पूरी तरह से झूठे आरोप हैं।

विज्ञापन

मेरे क्लाइंट की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है

वकील ने कहा कि ऐसे झूठे आरोपों से मेरे कलाइंट ईशा सिंह के मान और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है। इस वजह से उनके परिवार की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि ऐसी झूठी खबरों को फैलाने वाले लोगों पर भी कानूनी एक्शन लेने की जरूरत है। वहीं ईशा सिंह की मां ने रेखा ने कहा कि उनकी बेटी ईशा अपनी मेहनत के दम पर फिनाले तक पहुंची हैं। उन पर ऐसे झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं जो उनकी बेटी की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ