Cold War Between Chahat Pandey & Avinash Mishra in Bigg Boss 18: सलमान खान का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। एक-एक कर कंटेस्टेंट्स शो में एंट्री कर चुके हैं। इसी बीच शो के प्रीमियर एपिसोड में ही दो कंटेस्टेंट्स के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली। जी हां शो की पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा के बीच सलमान खान के सामने ही एक कोल्ड वॉर देखने को मिली। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
अविनाश मिश्रा-चाहत पांडे के बीच कोल्ड वॉर
सलमान खान के शो में एंट्री करने वालीं पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे और उनके को-स्टार अविनाश मिश्रा के बीच शो शुरू होने से पहले ही कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। दरअसल चाहत और अविनाश दोनों एक ही शो में काम करते थे और शो से अविनाश को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चाहत पांडे पर आरोप लगा था कि उन्होंने अविनाश को बाहर निकलवाया है। हालांकि सलमान के शो में चाहत ने साफ किया कि उन्होंने किसी के लिए कुछ नहीं कहा था।
अविनाश बोले- माहौल खराब करती थीं चाहत
‘बिग बॉस 18’ के स्टेज पर जब अविनाश से चाहत के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबके साथ अच्छा अनुभव था लेकिन चाहत थोड़ा सेट का माहौल खराब करती थीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चाहत खुद को नंबर 1 शो की हीरोईन बताती थीं, उनमें बहुत एटिट्यूड नजर आता था। यानी साफ है अविनाश और चाहत के बीच पास्ट का बहुत बैगेज है जो शो के अंदर देखना काफी दिलचस्प होगा।
चाहत पांडे को बिग बॉस ने दिया ऑफर
आपको बता दें शो में हिस्सा लेने वालीं पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे को बिग बॉस ने एक ऑफर दिया है कि अगर वो किन्हीं 2 कंटेस्टेंट्स को जेल जाने के लिए राजी कर लेती हैं तो उन्हें गेम में काफी फायदा होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ‘पहले ही दिन मुझ पर डायरेक्टर ने चिल्ला दिया’, सलमान खान के सामने Shehzada Dhami ने सुनाई आप-बीती
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines