---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: ‘पहले ही दिन मुझ पर डायरेक्टर ने चिल्ला दिया’, सलमान खान के सामने Shehzada Dhami ने सुनाई आप-बीती

Shehzada Dhami Shares his Story to Salman Khan: 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट शहजादा धामी ने सलमान खान को शो 'ये रिश्ता' से रातों-रात बाहर निकाले जाने की कहानी बताई।

---विज्ञापन---

Shehzada Dhami Shares his Story to Salman Khan: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का आगाज हो चुका है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। इसी बीच शो में हिस्सा लेने वाले तीसरे कंटेस्टेंट शहजादा धामी ने सलमान खान के सामने अपनी साइड की स्टोरी रखी है। किस तरह से शहजादा को चलते शो से बाहर निकाला गया। शहजादा ने सलमान के सामने शेयर किया। चलिए आपको बताते हैं शहजादा ने क्या कुछ कहा।

शहजादा धामी ने सलमान को बताई कहानी 

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड एक्टर के तौर पर काम करके अपनी पहचान बनाने वाले शहजादा धामी को रातों-रात शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसके बाद शहजादा अब सीधे बिग बॉस में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

शहजादा धामी ने सलमान को बताया कि मैंने भी शो के लिए पूरी मेहनत की। एक दिन अचानक मुझे छुट्टी दे दी गई। फिर मुझे वहां बुलाकर सभी के सामने बेइज्जत किया गया। सलमान खान को शहजादा धामी ने बताया कि मुझे सारी क्रू के सामने बहुत सुनाया गया।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

---विज्ञापन---

इस पर सलमान खान ने कहा कि आप ने भी तो कुछ किया होगा, तभी आपके साथ इस तरह का बर्ताव किया होगा। इसके बाद शहजादा ने कहा कि एक सीन को लेकर डायरेक्टर ने मेरे ऊपर बहुत चिल्लाया।

उसके बाद शहजादा ने कहा कि मेकर्स की टीम में से कोई शराब पीकर मेरे पास आया और कहा कि तुमने इस तरह से कैसे बर्ताव किया। शहजादा धामी ने सलमान के सामने शो के मेकर्स के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

---विज्ञापन---

सलमान ने शहजादा को दिया जवाब

शहजादा धामी के इन आरोपों को लेकर सलमान खान ने कहा कि हो सकता है कि आपने भी कुछ ऐसी चीजें की हो जिससे उनका ऐसा बर्ताव देखने को मिला। सलमान के अलावा शहजादा के साथ एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा ने भी कहा कि उन्होंने भी उसी प्रोडक्शन कंपनी के साथ काम किया है। उनका बर्ताव ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। कभी-कभी हमें भी अपनी गलती मान लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: पहले ही दिन दिखी Chahat Pandey और Avinash Mishra में कोल्ड वॉर, साथ में कर चुके हैं काम

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2024 10:18 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola