Bigg Boss 18 Karanveer Mehra & Chahat Pandey: ‘बिग बॉस 18’ के घर में जहां एक ओर हंगामे का माहौल है, वहीं दूसरी ओर प्यार की बरसात भी होने लगी है। जी हां हाल ही में टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने अपने आदर्श पति के गुणों के बारे में खुलकर बात की। चाहत ने बताया है कि उन्हें कैसा पति चाहिए, जिसके बाद उन्हें कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
चाहत ने लिया करणवीर का नाम
दरअसल बिग बॉस के वीकेंड के वार में सलमान खान ने चाहत से पूछा कि वो अपने पति में क्या गुण चाहती हैं। इस पर चाहत ने बिना झिझक के कहा, ‘मुझे एक ऐसा पति चाहिए जो फिट हो, जैसे करण वीर मेहरा।’ इस बयान के बाद श्रुतिका ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुझे लगता है चाहत को करण वीर पर क्रश है।’ करण वीर ने भी चाहत को जवाब देते हुए कहा, ‘चाहत, मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं।’ करणवीर और चाहत की इस बातचीत के बाद शो के होस्ट सलमान खान भी मुस्कराने लगते हैं। चाहत पांडे और करणवीर के बीच अगर प्यार भरी बातें होना शुरू हो गया तो शो में दोनों मिलकर काफी कंटेंट दे सकते हैं।
अविनाश और करणवीर के बीच हुआ झगड़ा
चाहत के साथ प्यार भरी बातचीत के अलावा वीकेंड के वार में एक और बड़ा हंगामा भी देखने को मिला। शो में कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और सुदेश लहरी ने घरवालों के साथ मिलकर एक टास्क किया। इस दौरान करण वीर ने अविनाश मिश्रा को ‘बेवकूफ ब्रॉकली’ का टैग देकर उनका मजाक उड़ाया, जिससे दोनों के बीच गरमा-गरमी शुरू हो गई। उनके बीच हुई बहस को विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर ने रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच बात काफी बढ़ गई।
दर्शकों को ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने फिर हंसाया
‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड के वार एपिसोड में दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हुआ। शो में कृष्णा और उनकी ‘लाफ्टर शेफ्स’ की टीम ने घरवालों को मजेदार टास्क दिए, जिसके बाद लोगों को खूब हंसी आई।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में ‘नाम बड़े दर्शन छोटे’, तगड़ी फैन फॉलोइंग, लेकिन शो में फुस्स निकले ये 5 कंटेस्टेंट
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
5 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
9 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
11 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
14 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
15 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
18 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
18 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
20 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
21 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines