Rajat Dalal पर फूटा Chahat Pandey की मां का गुस्सा, Avinash Mishra की भी लगाई क्लास

Chahat Pandey Mother Lashes out on Rajat Dalal: ‘बिग बॉस 18’ के घर में फैमिली वीक शुरू हो गया है। सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक करके घर के अंदर जा रहे हैं। ऐसे में चाहत पांडे की मां भी घर के अंदर पहुंचीं।

Chahat Pandey Mother Lashes out on Rajat Dalal

Chahat Pandey Mother Lashes out on Rajat Dalal

विज्ञापन

Chahat Pandey Mother Lashes out on Rajat Dalal: बिग बॉस 18 में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक करके घर के अंदर जाएंगे और अपने फामिली मेंबर से मिलेंगे। इस दौरान शिल्पा शिरोडकर की बेटी, विवियन की पत्नी नूरन अली और चाहत पांडे, अविनाश, ईशा की मां घर से अंदर गईं। सबसे पहले अविनाश की मम्मी ने एंट्री ली। इसके बाद ईशा और चाहत की मां ने भी अपनी-अपनी बेटियों से मुलाकात की। चाहत पांडे की मां ने इस दौरान ना सिर्फ अपनी बेटी से मुलाकात की बल्कि अविनाश और रजत को खूब खरी खोटी भी सुना दी। जी हां चाहत अपनी मां को मना करती रहीं लेकिन इसके बावजूद रजत दलाल और अविनाश पर उनकी मां ने जमकर हमला किया।

रजत दलाल पर लगाया आरोप

चाहत पांडे की मां ने रजत दलाल पर चाहत को यूज करके थ्रो करने का आरोप लगाया। बिग बॉस के घर से अंदर चाहत और रजत के बीच हमेशा से काफी खट्टा-मीठा बॉन्ड रहा है। कभी दोनों में दोस्ती देखने को मिली है जबकि कभी दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े हुए भी नजर आए हैं। इसी बीच जब चाहत की मम्मी घर के अंदर गईं तो उन्होंने रजत को बोला कि आपने मेरी बेटी के साथ कभी सच्चे मन से दोस्ती नहीं की है। चाहत की मां ने रजत पर आरोप लगाया कि वो यूज एंड थ्रो करते हैं और गेम में चाहत के साथ भी उन्होंने वैसा ही किया है।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा को कहा लड़कीबाज

इतना ही नहीं चाहत की मां ने तो अविनाश की भी क्लास लगा दी। अविनाश को चाहत की मां ने कहा कि आपको हमारा परिवार कभी भी माफ नहीं करेगा क्योंकि आपने मेरी बेटी के बारे में पता नहीं क्या-क्या है। उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं, ऐसे में आपको तो कभी माफी नहीं मिलेगी। इसके अलावा चाहत की मां ने कहा कि मैं हमेशा अपनी बेटी से पूछती थी कि उसके और अविनाश के बीच में सब ठीक क्यों नहीं है। इसके बाद वो बताती हैं कि चाहत ने उनसे कहा कि अविनाश एक नंबर का लड़कीबाज है। इसके बाद अविनाश भी उनसे पूछते हैं कि क्या आपकी बेटी ने आपको सारी बातें बताईं।

ईशा की मां भी अपनी बेटी से मिलीं

चाहत के अलावा ईशा सिंह की मां रेखा ने भी अपनी बेटी से घर से अंदर मुलाकात की। इस दौरान माहौल काफी इमोशनल हो गया। ईशा को अपनी मां से मुलाकात करते देख बाकी घरवालों का भी दिल और आंखें भर आईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ