बेघर होते ही Chahat Pandey ने किसे बताया Bigg Boss 18 का विनर? इनके खिलाफ उगला जहर!

Chahat Pandey Eviction Interview: बिग बॉस 18 के फिनाले के इतने करीब पहुंचकर बाहर होने वालीं चाहत पांडे ने शो का विजेता किसे बताया, चलिए आपको बताते हैं।

Chahat Pandey Eviction Interview

Chahat Pandey Eviction Interview

विज्ञापन

Chahat Pandey Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते चाहत पांडे एविक्ट हो गईं। चाहत शो की ट्रॉफी जीतने की काफी मजबूत दावेदार कही जा रही थीं। उनके एविक्शन से फैंस को बड़ा झटका लगा है। चाहत पांडे से पहले श्रुतिका अर्जुन के एविक्शन ने भी हर किसी को हैरान कर दिया था। चाहत ने एविक्शन इंटरव्यू में किस कंटेस्टेंट को विनर बताया है, चलिए आपको बताते हैं।

चाहत पांडे ने करणवीर-चुम को बताया विनर

चाहत की मानें तो करणवीर मेहरा को ही शो की ट्रॉफी जीतनी चाहिए। चाहत ने कहा कि करणवीर के साथ-साथ चुम भी शो जीतने की हकदार है। चुम एक बहुत छोटे से गांव से आती हैं, उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए किसी से कोई सपोर्ट नहीं मिला है। ना ही उनका कोई गॉडफादर है इसलिए उन्हें लगता है शो जीतने के लिए चुम काफी मजबूत कंटेस्टेंट हैं।

विज्ञापन

शिल्पा शिरोडकर को बताया कंफ्यूज्ड

चाहत पांडे ने इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिरोडकर के बारे में कहा कि वो बहुत अच्छी हैं लेकिन हमेशा थोड़ा कंफ्यूज्ड रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने करणवीर को लेकर भी अपनी शिकायत बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगा था जब करणवीर ने उनके आंसुओं को मगरमच्छ के आंसू कह दिया था। चाहत की मानें तो वो शो से निकलना अभी डिजर्व नहीं करती थीं। उनकी जगह पर ईशा सिंह घर से बाहर हो सकती थीं।

ईशा पर साधा चाहत ने निशाना

चाहत पांडे ने ईशा और अविनाश, दोनों पर ही निशाना साधा है। चाहत ने कहा कि ईशा यहां तक सिर्फ इसलिए पहुंची है क्योंकि उसके साथ अविनाश है। अगर उसके साथ अविनाश गेम में नहीं होता तो ईशा यहां तक पहुंच ही नहीं पाती। इसके अलावा चाहत ने तो यहां तक कह दिया कि ईशा ने अविनाश को नौकर बना दिया है। अविनाश उसके हर काम को करता है इसलिए वो भी अविनाश को अपने आगे-पीछे घुमाती रहती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ