Bigg Boss 17 Isha Malviya Abhishek Kumar Fight: (इशिका जैन, नई दिल्ली) बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में लगातार पोकिंग देखने को मिल रही है। सभी कंटेस्टेंट्स अब शो में उस लेवल की हरकतें करने लगे हैं कि दर्शक भी इरिटेट हो गए हैं। पिछले कुछ हफ्तों से गेम काफी डर्टी होता जा रहा है। ऐसा लगने लगा है कि मुनव्वर से मन भरने के बाद अब सभी कंटेस्टेंट्स अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को पोक करने लगे हैं। खासकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय (Isha Malviya) और उनके करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने तो सभी हदे पार दी हैं। ये दोनों मिलकर उस हद तक अभिषेक को उकसाने में कामयाब हो गए कि अभिषेक अपना आपा खो बैठे।
यह भी पढ़ें: अलीबाबा की मरजीना बनीं Ira Khan, लहंगा छोड़ वेडिंग आउटफिट को दिया मॉडर्न तड़का
ईशा की मां लेंगी अभिषेक के खिलाफ एक्शन?
इसके अलावा शो में अभिषेक और ईशा एक-दूसरे की ऐसी -ऐसी पोल खोल रहे हैं कि इन दोनों की पर्सनल लाइफ का मजाक बनकर रह गया है। दोनों ने ही एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन सबके बीच अब ईशा की मां का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सरेआम अभिषेक को लीगल एक्शन लेने की धमकी दे डाली है। उनका एक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है- ईशा को हर बार इस लड़के ने कैरेक्टर असासिनेट किया है। उन्होंने कहा कि इसने तो मुझे तक नहीं बख्शा। उनका कहना है कि अगर अभिषेक इतने ही ट्रॉमा में थे तो जब उन्हें पता था कि ईशा भी शो में आने वाली है तो वो इस शो में फिर क्यों आए?
Image Credit: Social Media
वायरल हुआ पोस्ट
इसके बाद उन्होंने साफ कहा कि लीगल एक्शन बनता है ऐसी हरकतों पर। लेकिन फिर भी वो सिर्फ अपनी बेटी के लिए चुप्पी बनाए हुए हैं। ईशा की मां ने कहा कि अभिषेक को शर्म आनी चाहिए कि वो हर बात में ईशा को घसीटते हैं। इसके अलावा उन्होंने अभिषेक के एग्रेसिव नेचर को सपोर्ट करने वालों को भी लताड़ लगाई है। लेकिन क्या उनका अभिषेक पर पूरा ब्लेम डालना सही है। उनकी बेटी भी शो में अभिषेक को हर बात में घसीट ही लेटी है। वक्त-वक्त पर उन्होंने झूठ बोलकर अपनी असलियत दिखाई है। पहले शुरआत में गेम में आगे बढ़ने के लिए ईशा ने अभिषेक का सहारा लिया। बाद में समर्थ की एंट्री पर भर-भरकर झूठ बोला।
ईशा भी हैं दोषी
इसके बाद उन्होंने शो में अश्लीलता की हदें पार कर दीं। जानकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ईशा ने अभिषेक को पोक किया। अब तो बिना किसी मुद्दे के वो उन्हें टारगेट भी कर रही हैं बावजूद इसके गलती सिर्फ अभिषेक की बताई जा रही है। ईशा का उन्हें शो में पागल कहना, उन्हें कभी लड़की नहीं मिलेगी ये कहना, उनके माता-पिता को बीच में घसीटना और उनके इमोशंस के साथ खेलना किया ये सब सही है। या ये मेकर्स और ईशा की मां को दिखाई नहीं देता क्योंकि जनता को तो ये सब साफ नजर आ रहा है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
13 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
16 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
21 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
22 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines