Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Secret Revealed: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) हर एपिसोड में दर्शकों का अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने गुस्से और आंसुओं से लाइमलाइट बटोर ही लेती हैं। वो जब भी शो में लड़ती हैं तो उनके आगे सभी लोग फीके पड़ जाते हैं। ये बात और है कि पति विक्की जैन (Vicky Jain) के सामने उनकी एक नहीं चलती। एक्ट्रेस को उनके पति बोलने का मौका ही नहीं देते। लेकिन इस बार अंकिता को पूरी दुनिया के सामने अपनी बात रखने का गोल्डन चांस मिला है। दरअसल, घर में लाइव ऑडियंस आई है।
यह भी पढ़ें: ये हैं Bigg Boss 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स, आपकी नजर में कौन-सा स्थान किसको?
अंकिता ने खोले घर के राज
हाल ही में आपको देखने को मिलेगा कि अंकिता शो में बने रहने के लिए अपने दिल की बात मजेदार तरीके से फैंस के सामने रखने वाली हैं। उन्हें लाइव ऑडियंस के साथ परफॉर्म करने का चांस मिलेगा। लेकिन जैसे ही उनके हाथ में माइक लगेगा वो अपने घर में पर्सनल सीक्रेट रिवील कर देंगी। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें अंकिता को अपने ओर विक्की के पर्सनल सीक्रेट पूरी दुनिया के सामने रखते हुए देखा जा सकता है।
मुनव्वर फारुकी का उड़ाया मजाक
वायरल वीडियो में अंकिता पहले मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का मज़ाक उड़ाती हैं ओर उन्हें ढक्कन बुलाती हैं। साथ ही अंकिता मुनव्वर के रिश्तों पर भी सवाल उठती हैं। इसके बाद उनका ध्यान अपने पति पर जाता है और वो उनकी पोल पट्टी खोलने पर आ जाती हैं। इसी बीच वो घर के CCTV फुटेज को लेकर कुछ ऐसा कह देती हैं जिसके बाद सभी के कान खड़े हो जाते हैं। अंकिता ने पहले तो मजाक- मजाक में कहा विक्की ‘तुझे तो मैं छोडूंगी नहीं और कभी भी नहीं छोडूंगी। हालांकि, दूसरी बार उनका बोलने का टोन ऐसा था कि वो उनपर प्यार जता रही हों।
घर के CCTV फुटेज से मिलेगा ये सबूत
अपने इस वीडियो में अंकिता ये भी कहती दिख रही हैं कि जिस तरह ये दोनों शो पर लड़ रहे हैं। एक- दूसरे को लात मार रहे हैं और चप्पले फेंक रहे हैं, घर पर भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिलता है। अंकिता ने साफ कहा कि उनके घर का CCTV फुटेज निकालेंगे तो वहां से बिग बॉस के 5 -6 एपिसोड जरूर दिख जायेंगे। एक्ट्रेस ने साफ़ कर दिया है कि ऑफ कैमरा भी वो ऐसे ही लड़ते हैं। अब देखना होगा कि इनका ये सीक्रेट रिवील होने के बाद क्या जनता इन्हें शो में बने रहने का मौका देती है या नहीं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
59 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines