ये हैं Bigg Boss 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स, आपकी नजर में कौन-सा स्थान किसको?

Bigg Boss 17 Top 5 Contestants: बिग बॉस 17 में कौन टॉप 5 में हैं और कौन इस रेस से आउट होता नजर आ रहा है ये जान लेते हैं। विनर की पोजीशन पर जनता इस कंटेस्टेंट को देख रही है।

Bigg Boss 17 Top 5 Contestants

बिग बॉस 17 में टॉप 5 में हैं ये सितारे

Bigg Boss 17 Top 5 Contestants: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब गिने-चुने कंटेस्टेंट्स ही शो में बचे हुए हैं। सब लोग ट्रॉफी पर आंख गड़ाए हुए हैं लेकिन वो तो बस किसी एक के ही हाथ लगने वाली है, पर वो एक कौन होगा ये बड़ा सवाल है। फिलहाल रेस में टॉप 5 कौन हैं? किसे लोग इस रेस में देख रहे हैं ओर कौन किस पोजीशन पर नजर आ रहा है, इस बारे में भी जान लेते हैं। सभी लोग इस लड़ाई के मैदान में अपना बेस्ट दे रहे हैं। कोई दिल से खेल रहा है तो कोई आगे बढ़ने के लिए दिमाग का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन जनता को क्या पसंद आ रहा है देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें नंबर पर कौन?

टॉप 5 की लिस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स की पसंद और पॉपुलैरिटी को देखते हुए पांचवे पायदान पर विक्की जैन (Vicky Jain) नजर आ रहे हैं। वैसे तो जनता उन्हें और उनकी मां को खास पसंद नहीं कर रही। इतनी कड़वी बातों और तेज हरकतों से पूरा देश उन्हें नापसंद करने लगा है। पूरे सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मीम्स भरे पड़े हैं। लेकिन इस बात को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि भले ही नेगेटिव ही सही लेकिन उन्हें पब्लिसिटी तो मिल ही रही है।

विज्ञापन

कौन है चौथे पायदान पर?

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) अभी तक नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की बहन होने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है। मनारा को शो में देखकर कुछ लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका जमकर मजाक भी बना रहे हैं। इसी बीच वो लाइमलाइट बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। अपनी पर्सनालिटी से वो अच्छे-अच्छों को धूल चटा रही हैं।

विज्ञापन

किसने पकड़ रखी है तीसरी पोजीशन?

टॉप 5 में तीसरे नंबर पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को देखा जा रहा है। अंकिता टीवी की पॉपुलर बहू हैं। साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्हें कई बड़े सेलेब्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। ऐसे में अंकिता ने टॉप 5 में अपनी जगह मज़बूत कर ली है। वैसे भी उनके पति और सास की तानों पर उन्हें जनता से भर-भरकर सिम्पथी वोट्स भी आने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड होने का भी उन्हें कुछ न कुछ फायदा जरूर होगा।

https://www.instagram.com/p/C2SGeS4MM75/?hl=en

विज्ञापन

दूसरे स्थान पर है ये कंटेस्टेंट

इस टॉप 5 की लिस्ट में दूसरी पोजीशन पर फिलहाल अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) हैं। अभिषेक ने शो में ही अपनी गेम प्ले से एक बड़ी फैन फॉलोइंग क्रिएट कर ली है। जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और उसका करंट बॉयफ्रेंड उनके साथ कुछ गलत करते हैं तो दर्शकों का गुस्सा भी फुट जाता है। यही निशानी है एक अच्छे परफ़ॉर्मर की कि जनता भी उसके रोने पर उदास हो जाये और हंसने पर ठहाके लगाने लगे।

विज्ञापन

विनर बन सकता है सदस्य

अब ये भी जान लेते हैं इस लिस्ट में टॉप पर कौन है और किसके शो में ट्रॉफी जीतने के चांस सबसे ज्यादा नजर आ रहे हैं। बाहर दिख रहे सपोर्ट और फैन फॉलोइंग को देखते हुए मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इस शो के विजेता के रूप में ट्रॉफी अपने नाम करते हुए देखा जा रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं है। ये आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं और कोई भी नंबर आगे-पीछे हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ